फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Sanjay Shukla canceled Jaya Kishore's story as soon as permission got stuck

MP Election 2023: अनुमति का पेच फंसते ही संजय शुक्ला ने जया किशोरी की कथा की निरस्त

Mon, 09 Oct 2023 10:11 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 09 Oct 2023 10:11 PM IST
सार

अनुमति में यह शर्त भी रखी गई थी कि यदि आचार संहिता लगती है तो फिर नए सिरे से अनुमति जिला निर्वाचन अधिकारी से लेना होगी।  यदि नए सिरे से अनुमति मिलती है तो फिर कथा का खर्च भी चुनावी खर्च में जुड़ सकता था।

विज्ञापन
Sanjay Shukla canceled Jaya Kishore's story as soon as permission got stuck
जया किशोरी की कथा निरस्त। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

एक नंबर विधानसभा में विधायक संजय शुक्ला द्वारा कराई जा रही जया किशोरी की कथा आचार संहिता लगने के बाद निरस्त हो गई। कथा की अनुमति शनिवार को जारी की गई थी। अनुमति के लिए आवेदन संजय के बेटे सागर ने दिया था, लेकिन अनुमति विधायक संजय शुक्ला के नाम पर जारी हुई।

विज्ञापन

अनुमति में यह शर्त भी रखी गई थी कि यदि आचार संहिता लगती है तो फिर नए सिरे से अनुमति जिला निर्वाचन अधिकारी से लेना होगी। अनुमति संजय शुक्ला के नाम पर होने से यह पेंच फंस गया कि यदि नए सिरे से अनुमति मिलती है तो फिर कथा का खर्च भी चुनावी खर्च में जुड़ सकता था।

विज्ञापन


इस वजह से विधायक शुक्ला ने कथा निरस्त करना ही बेहतर समझा। वे बीते दस दिनों से घर-घर जाकर कथा के लिए साडि़यां बांट रहे थे और दलालबाग में कथा के लिए डोम भी तैयार हो गए थे। शुक्ला ने कहा कि कथा की अनुमति नहीं मिलने के कारण कथा निरस्त की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इंदौर में 27 लाख मतदाता,2486 मतदान केंद्र

कलेक्टर इलैया राजा टी ने बताय कि इंदौर के 9 विधानसभा क्षेत्रों में 27 लाख, 62 हजार 507 मतदाता है। पिछले चुनाव की तुलना में इंदौर जिले में 2.80 लाख नए वोटर जुड़े है। इंदौर में सबसे ज्यादा वोटर चार नंबर विधानसभा में (4.13 लाख) में है,जबकि सबसे कम तीन नंबर विधानसभा (1.88 लाख) वोटर है। इंदौर में कुल 2486 मतदान केंद्रों पर वोट मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed