फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   ruk jana nahi mp board exam fraud munnabhai students

Indore News: छात्रा ने नकाब उठाया तो हकीकत खुल गई, 10वीं की परीक्षा में पकड़ाए फर्जी  छात्र

Sat, 25 May 2024 07:21 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 25 May 2024 07:21 PM IST
सार

रुक जाना नहीं योजना में फर्जी तरीके से परीक्षा दे रहे छात्रों को पकड़ा गया, पुलिस सबसे पूछताछ कर रही है। 
 

विज्ञापन
ruk jana nahi mp board exam fraud munnabhai students
MP Board - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

10वीं की 'रुक जाना नहीं योजना' की परीक्षा में एमपी बोर्ड के स्टूडेंट्स की जगह दूसरे स्टूडेंट से परीक्षा दिलाने का खुलासा हुआ है। इंदौर में पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों पर केस दर्ज किया है। शुक्रवार देर रात यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई में एक नाबालिग छात्रा, एक नाबालिग छात्र को पकड़ा गया है। इसके अलावा प्राइवेट स्कूल के एक टीचर और पांच अन्य लोगों को पकड़ा गया है। इंदौर में बड़ा गणपति स्थित शारदा कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में यह मामला पता चला है।
विज्ञापन


10वीं-12वीं में फेल हो चुके छात्र-छात्राओं को पास होने के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा इस योजना में एक अतिरिक्त मौका रुक जाना नहीं योजना के तहत दिया जाता है। इसी के तहत शुक्रवार को 10वीं का विज्ञान का पेपर था। परीक्षा केंद्र शारदा कन्या में पेपर देते समय गर्मी की वजह से एक छात्रा ने अपना नकाब हटाया। पेपर कराने वाले टीचर को उसका चेहरा देखकर शक हुआ। इसके बाद उसके साइन करवाए गए और फोटो मिलाए गए तो फर्जीवाड़े का पता चला। एक अन्य छात्र भी वहीं पर मास्क लगाकर मौजूद था उसे भी पकड़ लिया गया है। हंगामा न हो इसलिए बीच एक्जाम में छात्रा को रोका नहीं और उसे एक्जाम देने दी गई। एक्जाम के बाद शुक्रवार शाम को प्रिंसिपल ने मल्हारगंज थाने पहुंच रिपोर्ट दर्ज करवा दी है। 
विज्ञापन


स्कूल प्राचार्य सीमा जैन ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की है। इसके आधार पर पुलिस ने खजराना क्षेत्र के प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने वाली एक महिला टीचर जैनब, उसके पति मुस्तफा शेख, एग्जाम देने आए नाबालिग छात्र का भाई जुनैद खान और दूसरे छात्र की जगह परीक्षा देने आई नाबालिग छात्रा और नाबालिग छात्र पर केस दर्ज किया है। पांचों आरोपियों ने षडयंत्रपूर्वक परीक्षा फार्म भरने वाले स्टूडेंट की जगह दूसरे लड़के-लड़कियों से परीक्षा दिलवाई और नियमों का उल्लंघन किया। पुलिस ने बताया कि धोखाधड़ी, षड़यंत्र और मध्य प्रदेश मान्यता प्राप्त परीक्षा अधिनियम 1937 का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे बेनकाब हुए फर्जी स्टूडेंट
माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं-12वीं की परीक्षा में फेल हुए स्टूडेंट्स के लिए 'रुक जाना नहीं योजना' में 20 मई से परीक्षा आयोजित की जा रही थी। शुक्रवार को परीक्षा केंद्र शारदा कन्या उमावि में 10वीं में फेल हुए स्टूडेंट्स का विज्ञान का पेपर था। परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक चली। इसी दौरान फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए। यहां पता चला कि एक छात्रा नकाब और एक छात्र मास्क लगाकर एक्जाम दे रहा है। इस बीच गर्मी लगने पर उस छात्रा ने नकाब हटाकर पसीना पोंछने की कोशिश की तो चेहरा देखकर पर्यवेक्षक को शक हुआ। उसने फोटो से छात्रा का मिलान किया। फिर साइन करवाकर दोबारा तस्दीक की तो कन्फर्म हो गया कि ये फर्जी छात्रा है। लेकिन 


जिले में एक्जाम के लिए बनाए 20 सेंटर
शारदा कन्या उमावि इंदौर की प्रिंसिपल सीमा जैन ने बताया कि 20 मई से रुक जाना नहीं योजना के तहत एक्जाम शुरू हुई है। यह 6-7 जून तक चलेगी। हमारे यहां एग्जाम 30 मई को संपन्न हो जाएगी लेकिन बाकी जगह चलती रहेगी। हमारे यहां सिर्फ 10वीं की परीक्षा हो रही है। हमने पुलिस को इसकी पूरी जानकारी दे दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed