{"_id":"65c74a81a743e10867085f61","slug":"robot-danced-a-lot-in-wedding-indore-news-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: इंदौर की शादी में खूब नाचा रोबोट, 20 दिन में तैयार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: इंदौर की शादी में खूब नाचा रोबोट, 20 दिन में तैयार किया
Sat, 10 Feb 2024 03:35 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sat, 10 Feb 2024 03:35 PM IST
सार
शादियों का सीजन चल रहा है और तकनीक का भरपूर उपयोग किया जा रहा है। ड्रोन फोटोग्राफी से लेकर फूलों की बारिश तक तकनीक से हो रही है।
विज्ञापन
शादी में मेहमानों ने रोबोट के साथ डांस किया
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विस्तार
शादियों का सीजन चल रहा है और लोग कुछ न कुछ क्रिएटिव करने का प्रयास करते हैं। इंदौर की एक शादी में बारातियों ने रोबोट के साथ डांस किया। रोबोट के साथ लोगों के डांस के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि रोबोट के डांस करते हुए बारातियों को देखकर आसपास के लोग चौंक गए हैं।
20 दिन में तैयार किया डांसिंग रोबोट
इंफोटेक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर वैभव नागौरी ने शादी में रोबोट को शामिल किया। इस आइडिया पर उन्होंने अपनी टीम से बात की। इसके बाद उनकी टीम ने सिर्फ 20 दिन के अंदर ही डांसिंग रोबोट तैयार कर दिया। हल्दी फंक्शन के कार्यक्रम में रोबोट ने धूम मचा दी।
तकनीक का प्रयोग शादियों में भी बढ़ रहा
शादियों में तकनीक का भरपूर प्रयोग हो रहा है। ड्रोन फोटोग्राफी हो या फिर फूलों की बारिश। हर चीज में टेक्नालाजी का उपयोग किया जा रहा है। रोबोट के साथ डांस करने का यह इंदौर में पहला आयोजन है। सोशल मीडिया पर लोग कमेंट्स कर रहे हैं कि कई बड़े आयोजनों में सितारे भी रोबोट्स के साथ में डांस करते हुए नजर आएंगे।