फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Robbery in a closed pharma company of Indore, when confronted by the guards, they ran away leaving their belon

Indore:इंदौर की बंद पड़ी फार्मा कंपनी में डकैती, गार्डों से हुआ सामना, तो खुद का सामान छोड़कर भाग गए

Sun, 22 Oct 2023 05:48 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 22 Oct 2023 05:48 PM IST
सार

 गार्डों ने पुलिस को बताया कि रात को करीब 2 बजे आठ  बदमाश कंपनी के परिसर में घुसे थे। बाहर गार्ड बैठे थे। उन्होंने ललकारा तो बदमाश डर गए और भागने लगे।

विज्ञापन
Robbery in a closed pharma company of Indore, when confronted by the guards, they ran away leaving their belon
मौके पर बदमाशों का पता लगाने के लिए खोजी श्वानों की मदद। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर के धार रोड पर बंद पड़ी एक फार्मा कंपनी में देर रात डकैत डाका डालने की नियत से बदमाश घुस गए। वहां गार्ड भी थे, उन्होंने डंडे फटकारे और डकैतों से सामना किया, तो डकैत अपना सामान छोड़कर भाग गए ।गार्डों का कहना है कि बदमाश फिर सुबह लौट कर आए और फायरिंग भी की और डकैत अपना सामान लेकर चले गए। पुलिस इस वारदात को संदिग्ध मान रही है। इस मामले में पुलिस ने एक गार्ड और उसके साथी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिए है। बंद कंपनी के कबाड़ बेचने को लेकर आपस में विवाद की बात सामने अाई है।

विज्ञापन

डीसीपी राजेश सिंह ने बताया कि धार रोड के कलारिया गांव में की प्लेथिको फार्मा कंपनी में डकैती की जानकारी मिली थी। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची। गार्डों ने पुलिस को बताया कि रात को करीब 2 बजे आठ बदमाश कंपनी के परिसर में घुसे थे। बाहर गार्ड बैठे थे।

विज्ञापन


उन्होंने ललकारा तो बदमाश डर गए और भागने लगे। इस दौरान वे दो बोरे छोड़ गए। जिनमें पानी की बोतल, औजार व अन्य सामान था,लेकिन सुबह पांच बजे फिर बदमाश यहां पहुंचे और कांच का दरवाजा तोड़ दिया और एक गार्ड को गन पाइंट पर लेकर हाथ ऊंचे करने को कहा, लेकिन दूसरे गार्ड नहीं डरे और उन्होंने फिर सामने करने की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद बदमाश अपना सामान लेकर भाग गए, हालांकि एक गार्ड के साथ बदमाशों ने मारपीट भी की। इसके बाद पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने पड़ताल शुरू की। खोजी कुत्तों की मदद से भी बदमाशों का सुराग लगाने की कोशिश की।



अफसरों का कहना है कि कंपनी कई महिनों से बंद है और कबाड़ का सामान बेचे जाने की जानकारी भी सामने आई है। डकैती की घटना गार्डों का आपसी विवाद हो सकता है और सामान लेकर जाने की बात पर डकैत की बात फैला दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed