फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Raja Raghuvanshi’s Friend Arpit Chauhan Dies by Suicide

इंदौर: राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की संदिग्ध मौत, साले के घर फंदे पर मिला शव

Sat, 03 Oct 2026 09:43 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: इंदौर ब्यूरो Updated Sat, 03 Oct 2026 09:43 PM IST
सार

इंदौर के चर्चित ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अर्पित का शव उसके साले के घर मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Raja Raghuvanshi’s Friend Arpit Chauhan Dies by Suicide
राजा रघुवंशी व अर्पित चौहान की तस्वीर। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के चर्चित ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के बाद अब उनके करीबी दोस्त अर्पित चौहान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। अर्पित ने इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में अपने साले के घर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अर्पित मूल रूप से गांधी नगर थाना क्षेत्र के अरिहंत नगर का रहने वाला था।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, राजा रघुवंशी और अर्पित चौहान की करीब 8 से 10 साल पुरानी दोस्ती थी। दोनों ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े हुए थे। राजा की मौत के बाद उनके हिस्से के ट्रांसपोर्ट कारोबार की जिम्मेदारी अर्पित चौहान ही संभाल रहा था। राजा के भाई विपिन रघुवंशी के मुताबिक, राजा, अर्पित और विपिन का साला मिलकर ट्रांसपोर्ट का काम देखते थे। राजा की हत्या के बाद अर्पित ने उनके हिस्से का काम संभालते हुए कारोबार को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी उठाई थी।

विज्ञापन

विपिन रघुवंशी ने बताया कि अर्पित सिर्फ राजा का दोस्त नहीं था, बल्कि राजा की मौत के बाद उसने परिवार के साथ एक सदस्य की तरह खड़े होकर उनका साथ दिया। विपिन ने कहा कि वह अर्पित को अपने छोटे भाई की तरह मानते थे। यही वजह है कि अर्पित की अचानक मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विपिन के मुताबिक, राजा की शादी के दौरान भी अर्पित लगातार उसके साथ रहा था। शादी की शॉपिंग से लेकर कार्यक्रमों तक अर्पित राजा के साथ मौजूद था। राजा ने शादी के कार्यक्रमों के लिए जिन कपड़ों को पसंद किया था, उनसे मिलते-जुलते कपड़े अर्पित ने भी अपनी शादी के कार्यक्रमों के लिए खरीदे थे।

वहीं, राजा के बड़े भाई सचिन रघुवंशी के घर बेटे के जन्म के समय भी अर्पित परिवार के साथ बेहद खुश था। परिवार ने बच्चे के जन्म को राजा के पुनर्जन्म से जोड़कर खुशी जताई थी और अर्पित भी उस दौरान परिवार के साथ शामिल रहा था।

अब अर्पित की मौत के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर ऐसी क्या परिस्थिति बनी, जिसके चलते अर्पित ने यह कदम उठाया। राजा की मौत के बाद उनके कारोबार की जिम्मेदारी संभाल रहे अर्पित की मौत को लेकर परिवार ने पूरे मामले की गहराई से जांच की मांग की है।



ये भी पढ़ें- इंदौर: सड़क के गड्ढे से हिला टैंकर, ढक्कन के पास से छलका केमिकल; कई वाहन चालकों को हुई परेशानी

विपिन रघुवंशी का कहना है कि अर्पित आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाएगा, इसकी वास्तविक वजह सामने आना जरूरी है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अर्पित के परिवार, दोस्तों और परिचितों से पूछताछ के साथ ही घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही अर्पित की मौत की परिस्थितियों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed