फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Raja Raghuvanshi Murder Case: Sonam's brother Govind said- I will go to Shillong and meet Sonam

Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम का भाई गोविंद बोला- मैं शिलांग जाकर सोनम से मिलूंगा

Thu, 03 Jul 2025 10:31 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 03 Jul 2025 10:31 AM IST
सार

 गोविंद रघुवंशी जब इंदौर लौटा तो वह राजा की मां उमा से मिलने गया था और उनसे गले मिलकर रोया था। तब उनसे कहा था कि वह सोनम को फांसी की सजा दिलाने में राजा के परिवार की मदद करेगा।गोविंद राजा के दसवें और तेरहवीं के कार्यक्रम में भी शामिल हुआ था। 

विज्ञापन
Raja Raghuvanshi Murder Case: Sonam's brother Govind said- I will go to Shillong and meet Sonam
सोनम का भाई गोविंद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में शिलांग की जेल में बंद सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद अब अपनी बहन से मिलने शिलांग जाएगा। उसका कहना है कि पुलिस की जांच में सोनम हत्याकांड की आरोपी है, लेकिन मैं खुद उससे जाकर मिलूंगा और सचाई जानकर आऊंगा। बहन यदि गलत है तो उसे सजा होगी और यदि वह हत्याकांड में शामिल नहीं है तो फिर उसके साथ खड़ा रहूंगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

गोविंद ने मीडिया से कहा कि गाजीपुर में सोनम से दो-तीन मिनट ही मिला था। तब उससे ठीक से बात नहीं हो पाई थी। अभी तक यह साबित नहीं हुआ है कि सोनम ने हत्या की है। मैंने पहले ही कहा है कि मैं राजा रघुवंशी परिवार के आज भी हूं और कल भी रहूंगा, लेकिन मुझे हत्याकांड का सच जानना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नार्को टेस्ट कराएं
गोविंद के बयान पर राजा के भाई विपिन रघुवंशी का कहना है कि हम पहले भी सोनम और उसके परिवार के नार्को टेस्ट की मांग कर चुके हैं। गोविंद कभी अपनी बहन का पक्ष ले रहा है तो कभी हमें कह रहा है कि वह हमारे परिवार के साथ है।


राजा की मां से मिलकर रोया था गोविंद
राजा रघुवंशी का शव मिलने के बाद गोविंद रघुवंशी जब इंदौर लौटा तो वह राजा की मां उमा से मिलने गया था और उनसे गले मिलकर रोया था। तब उसने उनसे कहा था कि वह सोनम को फांसी की सजा दिलाने में राजा के परिवार की मदद करेगा। गोविंद राजा के दसवें और तेरहवीं के कार्यक्रम में भी शामिल हुआ था। हत्याकांड को लेकर गोविंद और उसके परिवार से भी शिलांग पुलिस पूछताछ कर चुकी है।

जेल में बंद है सोनम
बता दें, राजा रघुवंशी हत्याकांड में पत्नी सोनम समेत पांच आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। मामले में अब तक कुल आठ आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। गोविंद को बहन से मिलने के लिए शिलांग जेल जाना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed