फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Raja Raghuvanshi Murder Case: Sonam's brother Govind attends Raja Raghuvanshi's thirteenth.

Raja Raghuvanshi: तेरहवीं में राजा रघुवंशी की पसंद का भोजन बनाकर परोसा, सोनम का भाई गोविंद भी हुआ शामिल

Mon, 16 Jun 2025 04:18 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 16 Jun 2025 04:18 PM IST
सार

इंदौर में सोमवार को राजा रघुवंशी की तेरहवीं की रस्म निभाई गई। परिवार ने भारी मन से सारे विधि-विधान संपन्न किए। इस दौरान सोनम का भाई गोविंद भी मौजूद था। इधर तेहरवीं में राजा को याद करते हुए उसी की पसंद की चीजें बनाई गई थीं। 

विज्ञापन
Raja Raghuvanshi Murder Case: Sonam's brother Govind attends Raja Raghuvanshi's thirteenth.
इंदौर में राजा रघुवंशी की तेहरवीं की रस्म निभाई गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिलांग के हवालात में सोनम रघुवंशी अपने ही पति राजा रघुवंशी की हत्या के आरोप में बंद है। सोमवार को इंदौर में राजा की तेरहवीं थी। इसमें सोनम का भाई गोविंद भी शामिल हुआ। गोविंद पूरे समय मौजूद रहा और उसने तेरहवीं की रस्मों में भी भाग लिया। गोविंद का कहना है कि यदि सोनम ने राजा की हत्या की है तो उसे फांसी की सजा होना चाहिए। वह राजा के परिवार के साथ है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- राजा और सोनम की वारदात से पहले की दिखी झलक, पर्यटक के कैमरे में घाटी की ओर जाते दिखे, Video

विज्ञापन

Raja Raghuvanshi Murder Case: Sonam's brother Govind attends Raja Raghuvanshi's thirteenth.
राजा की तेरहवीं में शामिल हुआ गोविंद। - फोटो : अमर उजाला
यूपी के गाजीपुर से लौटने के बाद गत दिनों गोविंद राजा के घर पर भी गया था और उनकी मां उमा रघुवंशी से लिपट कर खूब रोया था। उज्जैन में राजा के आत्मा की शांति के लिए किए गए पिंडदान और तर्पण में भी गोविंद गया था और उसने तर्पण भी किया था। सोनम के परिवार का अन्य कोई सदस्य नहीं गया। सोमवार को तेरहवीं में परिवार के अलावा रिश्तेदार और राजा के दोस्त शामिल हुए।

ये भी पढ़ें- सोनम सहित पांचों आरोपियों को इंदौर लाएगी शिलांग पुलिस

राजा के भाई सचिन ने बताया कि राजा को जो चीजें पसंद थीं। वो सब तेरहवीं में बनाई गईं। उन्होंने कहा कि राजा की अकाल मौत हुई है। तेरहवीं में बहुत ही सीमित लोग शामिल हुए। परिवार चाहता है कि राजा की आत्मा को शांति और हत्यारों को फांसी की सजा मिले। 

राजा के पिता बोले—सोनम जादू टोना करती थी
उधर, राजा के पिता अशोक रघुवंशी ने दावा किया कि सोनम जादू टोना करती थी और वह उनके पुत्र पर भी यह प्रयोग कर रही थी। तेरहवीं की रस्म के बाद अशोक रघुवंशी मीडिया से रूबरू हुए और उन्होंने यह यह दावा किया। उन्होंने कहा कि सोनम के कहने पर राजा ने हमारे घर के मुख्य दरवाजे पर एक बंडलनुमा चीज लटकाई थी। उसने राजा को बताया कि इसे लटकाने पर घर पर बुरी नजर नहीं पड़ती है। राजा की हत्या के बाद मुझे विश्वास हुआ कि सोनम तंत्र मंत्र में विश्वास करती थी और वह तंत्र क्रिया का इस्तेमाल मेरे बेटे पर करती थी। राजा की हत्या के बाद वह बंडल दरवाजे से हटा दिया है और हम चाहते हैं कि राजा के हत्यारों को फांसी पर लटकाया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed