फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Raja Raghuvanshi Murder Case: Raja's mother accused Sonam Raghuvanshi's family of practicing black magic

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा की मां ने लगाए सोनम रघुवंशी के परिवार पर तंत्र क्रिया के आरोप

Wed, 11 Jun 2025 02:10 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 11 Jun 2025 02:10 PM IST
सार

सोनम के परिवार को तस्वीर उल्टी टांगने की सलाह जिस पंडित ने दी थी। उसने ही दोनों की पत्रिका देखी थी और विवाह भी उनसे संपन्न कराया था। राजा के परिवार के लोग उस पंडित से भी नाराज है। इसके चलते वह पंडित भी भूमिगत हो गया है।

विज्ञापन
Raja Raghuvanshi Murder Case: Raja's mother accused Sonam Raghuvanshi's family of practicing black magic
राजा रघुवंशी की मां। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिलांग में 2 जून को राजा का शव मिलने के बाद उसके परिवार ने कभी सोनम पर किसी तरह की शंका जाहिर नहीं की। वे तो बस चाहते थे कि बेटा खो दिया, लेकिन बहू सही सलामत आ जाए, लेकिन जब शिलांग पुलिस ने इस अंधे कत्ल से पर्दा उठाया तो राजा का परिवार सोनम का दुश्मन बन बैठा।

विज्ञापन


रराराजा की मां ने सोनम  और उसके परिवार पर तांत्रिक क्रिया का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पूरा परिवार तंत्र क्रिया पर विश्वास करता था, इस कारण सोनम के पिता ने अपनी बेटी की तस्वीर दरवाजे पर उल्टी टांगी थी। उन्होंने कहा कि सोनम ने उसके बेटे की बलि ली, इसलिए पहले कामाख्या देवी के दर्शन किए और ग्यारस पर गर्दन पर वार कर उसकी हत्या की। राजा के भाई विपिन ने भी तंत्र क्रिया की आशंका जाहिर की। उन्होंने कहा कि राजा के लापता होने पर उन्होंने तस्वीर उल्टी नहीं टांगी, लेकिन अपनी बेटी के लिए वह सब किया।

विज्ञापन

 

पंडित भी हुआ भूमिगत

सोनम के परिवार को तस्वीर उल्टी टांगने की सलाह जिस पंडित ने दी थी। उसने ही दोनों की पत्रिका देखी थी और विवाह भी उनसे संपन्न कराया था। राजा के परिवार के लोग उस पंडित से भी नाराज है। इसके चलते वह पंडित भी भूमिगत हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


राजा के परिवार ने मांगी मेघालय सरकार से माफी

विपिन ने कहा कि मैं और मेरा परिवार मेघालय की जनता और सरकार से मांफी मांगते है। राजा और सोनम के लापता होने पर हमने सरकार और पुलिस पर जो आरोप लगाए थे। उसे नजरअंदाज किया जाए। विपिन ने यह भी कहा कि हमारी मांग है कि मेघालय सरकार राजा के हत्यारों को कड़ी सजा दिलवाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed