फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Raja Raghuvanshi Murder Case: Raja murder case- brother Vipin demands narco test from Shillong police

Raja Raghuvanshi Murder Case: भाई विपिन ने की नार्को टेस्ट की मांग,रील देखकर भड़की थी सोनम यात्री पर

Sat, 14 Jun 2025 08:10 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 14 Jun 2025 08:10 PM IST
सार

राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने कहा कि सोनम और राज जिस तरह से पुलिस को गुमराह कर रहे हैं, वह चौंकाने वाला है। नार्को टेस्ट होने के बाद पता चलेगा कि सोनम इस मामले में कितना झूठ बोल रही है।

विज्ञापन
Raja Raghuvanshi Murder Case: Raja murder case- brother Vipin demands narco test from Shillong police
सोनम रघुवंशी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिलांग में हुए राजा रघुवंशी हत्याकांड की चर्चा देशभर में है। अब राजा के परिवार ने नार्को टेस्ट की मांग की है। शिलांग पुलिस को पांचों आरोपियों से पूछताछ के लिए सात दिन का रिमांड मिला है, लेकिन सोनम अभी भी कई बातें छुपा रही है।

विज्ञापन

 

इसे लेकर राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने कहा कि सोनम और राज जिस तरह से पुलिस को गुमराह कर रहे हैं, वह चौंकाने वाला है। नार्को टेस्ट होने के बाद पता चलेगा कि सोनम इस मामले में कितना झूठ बोल रही है।

विज्ञापन



जिस तरह से सभी आरोपी झूठ बोल रहे हैं, उससे लगता है कि उन्हें हत्या के बारे में और भी बहुत कुछ पता होगा। विपिन ने कहा कि मैं अभी तक सोनम के माता-पिता से बात नहीं कर सका। उन्होंने मीडिया के माध्यम से कोई बयान क्यों नहीं दिया। पुलिस को उसके माता-पिता से पूछताछ करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती के पास बस में बैठी थी सोनम

सोनम के साथ बस में समीप बैठी एक युवती उजाला यादव सामने आई हैै। उसका कहना है कि बस में सोनम उसके करीब बैठी थी और मुंह को ढक रखा था। तब उजाला उसे पहचान नहीं पाई थी, लेकिन सोनम की गिरफ्तारी के बाद युवती ने 9 जून को राजा के भाई का नंबर जुटाया और उसे काॅल किया।

उजाला का कहना है कि जब वह बस में बैठी थी तो फोन पर राजा हत्याकांड की रील देख रही थी। इस पर सोनम भड़क गई थी और कहा था कि बंद करो इसे, ये बकवास है। युवती ने कहा कि वह केंट स्टेशन से वाराणसी आ रही थी। तब बस में उसे सोनम मिली थी। उसने गोरखपुर जाने वाली ट्रेन के बारे में भी पूछा था। उजाला गाजीपुर से दस किलोमीटर पहले उसके गांव नसीदपुर में उतर गई थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed