फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Raja Raghuvanshi Murder Case: Petition in High Court to cancel Sonam Raghuvanshi's bail, notice to Sonam

Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द कराने के लिए हाईकोर्ट में याचिका, सोनम को नोटिस

Wed, 06 May 2026 09:15 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Wed, 06 May 2026 09:15 AM IST
सार

पति की हत्या के आरोप में जमानत पर बाहर आई सोनम रघुवंशी की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं। मेघालय सरकार ने उसकी जमानत रद्द कराने के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है, जिस पर कोर्ट ने सोनम को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

विज्ञापन
Raja Raghuvanshi Murder Case: Petition in High Court to cancel Sonam Raghuvanshi's bail, notice to Sonam
सोनम रघुवंशी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपने पति की हत्या के आरोप में जेल से जमानत पर छूटकर आई सोनम रघुवंशी की मुश्किलें फिर बढ़ सकती हैं। उसकी जमानत रद्द कराने के लिए मेघालय सरकार ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई है। इसके बाद हाईकोर्ट ने सोनम को नोटिस भेजा है। याचिका में सरकार ने कहा कि अभी केस का ट्रायल जारी है। गवाहों के बयान होने हैं। सोनम यदि जमानत पर रहती है तो गवाह प्रभावित हो सकते हैं।

विज्ञापन

 

सरकार ने इस आधार पर निचली अदालत का बेल ऑर्डर निरस्त करने की मांग की। याचिका में यह भी कहा गया कि इस जघन्य हत्याकांड में आरोपी को जमानत देने से पहले सेशन कोर्ट ने केस की गंभीरता और जमानत दिए जाने से केस पर होने वाले असर पर विचार नहीं किया। इस याचिका पर सुनवाई के बाद मेघालय हाईकोर्ट ने सोनम से जवाब मांगा है। अब अगली सुनवाई में सोनम के वकील को इस मामले में जवाब देना होगा।

विज्ञापन

 

उधर, सोनम की जमानत के बाद जेल में बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड के चार आरोपियों ने भी जमानत याचिका लगाई है। सोनम के प्रेमी राज कुशवाह की जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पिता के साथ रह रही है सोनम
सोनम को जमानत तो मिल गई, लेकिन वह अपने घर इंदौर नहीं आ सकती है। कोर्ट ने उसे सशर्त जमानत दी है। उसे हर सप्ताह थाने में पेश होना होगा। सोनम अपने पिता के साथ शिलांग के एक होटल में ही रुकी है।उधर सोनम की जमानत का राजा रघुवंशी के परिवार ने भी विरोध किया है। वे भी इस मामले में कोर्ट की शरण लेने की तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed