{"_id":"649405566e40a403d20444a3","slug":"rain-baarish-weather-mausam-updates-indore-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore Rain Baarish: आधे घंटे की बारिश में डूबी इंदौर की सड़कें, भीषण गर्मी और उमस से शहरवासियों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore Rain Baarish: आधे घंटे की बारिश में डूबी इंदौर की सड़कें, भीषण गर्मी और उमस से शहरवासियों को मिली राहत
Thu, 22 Jun 2023 01:54 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Thu, 22 Jun 2023 01:54 PM IST
सार
बारिश से निपटने के इंतजाम दिख रहे नाकाफी, ट्रैफिक जाम से जूझ रहे शहर में एक बार फिर खुली व्यवस्थाओं की पोल
विज्ञापन
इंदौर में बारिश
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे इंदौर में गुरुवार के दिन राहत की बूंदें बरसी। शहर के कई क्षेत्रों में आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। बारिश के बाद कई रास्ते जाम हो गए और पानी में सड़कें पूरी तरह से डूब गई। इससे यह भी पता चला कि पिछली बारिश की गलतियों से हमने कितना सीखा है। जाम से जूझ रहे शहर में जब भी बारिश होती है सड़कें पानी में डूब जाती हैं और लोग घंटों तक परेशान रहते हैं। नगर निगम ने दावा किया था कि इस बार बारिश से पहले सभी क्षेत्रों में व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाएंगी ताकि कहीं पर भी पानी नहीं भले लेकिन इस बार भी यह होता नहीं दिख रहा है। पिछले तीन-चार दिनों से लगातार बादलों का दौर था। गुरुवार को भी सुबह से ही बादल छाए थे। इसके बाद 11.15 बजे बादल गरजना शुरू हुई और बारिश होने लगी। पूर्वी क्षेत्र के गांधी प्रतिमा, पलासिया, कनाडिया, विजय नगर आदि हिस्सों में बारिश शुरू हुई जबकि पश्चिम क्षेत्र के राजाबाडा, मालगंज, मल्हारगंज सहित कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। बादलों को देखकर ऐसा लग रहा मानो तेज बारिश होगी लेकिन नहीं पानी अधिक नहीं बरसा।
एबी रोड पर भरा पानी
गुरुवार सुबह 11.15 बजे इंदौर पूर्व के विजय नगर, एलआईजी से लेकर देवास नाका तक जमकर बारिश हुई। इससे पुराने एबी रोड पर पानी भर गया। इस बार जून में नाममात्र बारिश हुई थी जो पिछले साल से कम है। सामान्य तौर पर इंदौर में जून में पांच इंच बारिश सामान्य मानी जाती है लेकिन इस बार एक इंच भी नहीं हुई है। ताजा बारिश से यह आंकड़ा बदलने की उम्मीद है। दिन के तापमान में गिरावट का अनुमान है। 14 दिन पहले भी इंदौर में हल्की फुल्की बारिश हुई थी।
30 जून तक इंदौर पहुंचेगा मानसून
मौसम केंद्र भोपाल के सीनियर वैज्ञानिक एचएस पांडे के अनुसार भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत प्रदेशभर में अगले 72 घंटे में मानसून पहुंच जाएगा। हालांकि इंदौर आने में इसे 29 या 30 जून हो सकता है।