फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Railway Minister Ashwini Vaishnav said - Indore will become the hub of Railways, both the stations will become

Ashwini Vaishnaw : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बोले-इंदौर रेलवे का हब बनेगा, दोनो स्टेशन वर्ल्ड क्लास होंगे

Fri, 06 Oct 2023 02:20 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 06 Oct 2023 02:20 PM IST
सार

मंत्री वैष्णव ने कहा कि इंदौर प्रदेश का सबसे बड़ा इंडस्ट्रीयल और कमर्शियल हब भी है,इसलिए कार्गों के लिए इंदौर के आस पास चार बड़े गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल भी बनाए जा रहे है। उज्जैन स्टेशन को वर्ल्ड क्लास स्टेशन को वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाया जा रहा है। 

विज्ञापन
Railway Minister Ashwini Vaishnav said - Indore will become the hub of Railways, both the stations will become
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर में रेल प्रोजेक्टों की समीक्षा करने आए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंदौर भोपाल यात्रा के सफर के दौरान अमर उजाला से खास बातचीत की। उन्होंने कहा कि इंदौर के आसपास के कई प्रोजेक्टों पर काम चल रहा है। आने वाले समय में इंदौर रेलवे का बड़ा हब बनेगा। इंदौर के स्टेशन अगले 50 वर्षों को ध्यान में रखकर बनाए जा रहे है।

विज्ञापन

इंदौर को रेलवे का बहुत बड़ा हब बन रहा है। इंदौर-दाहोद का काम चल रहा है, जो पूरा होने पर इंदौर से मुबंई की सुपर कनेक्टिविटी हो जाएगी। इंदौर से बुधनी-जबलपुर, इंदौर-खंडवा प्रोजक्ट के काम भी जारी है। इंदौर-मनमाड़ में एक सेक्शन में काम शुरू कर दिया है। बाकी सेक्शन में डिटेल प्लानिंग और सर्वे का काम चल रहा है।

विज्ञापन


इंदौर को रेलवे का बड़ा हब बनाया जाए। इंदौर का मुख्य रेलवे स्टेशन  और लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन का भविष्य के 50 वर्षों की जरुरतों के हिसाब से वर्ल्ड क्लास डेवलपमेंट किया जाएगा। इसकी प्लानिंग हो चुकी है, जल्दी ही काम भी प्रारंभ होगा। लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन का निर्माण महाकाल थीम पर होगा। उसका गेट भी भव्य बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंदौर के आसपास चार बड़े गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल भी बनेंगे

मंत्री वैष्णव ने कहा कि इंदौर प्रदेश का सबसे बड़ा इंडस्ट्रीयल और कमर्शियल हब भी है,इसलिए कार्गों के लिए इंदौर के आसपास चार बड़े गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल भी बनाए जा रहे है। उज्जैन में रेल सुविधा के विस्तार पर बोले कि उज्जैन स्टेशन को वर्ल्ड क्लास स्टेशन को वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाया जा रहा है। उसकी डिजाइन तैयार है। दस दिन पहले ही मैने प्रोजेक्ट का रिव्यू किया है। उसका काम भी जल्दी शुरू होगा।



उन्होंने बताया कि 500 स्टेशन का भूमिपूजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। 300 स्टेशनों पर बड़ी तेजी से काम हो रहा है, ताकि रेलवे का जल्दी से ट्रांसफाॅर्मेशन हो सके । 9 साल पहले किसी भी रेलवे स्टेशन पर जाते थे, तो वहां के हालात सबको पता थे, लेकिन अब रेलवे स्टेशन साफ हो गए है। नई तकनीक अपनाई जा रही है। नई डिजाइनों पर काम हो रहा है। वंदे भारत ट्रेन के स्पीपर कोच के सवाल पर उन्होंने कहा कि वंदे भारत का डिजाइन पूरा हो गया है। निर्माण का काम चल रहा है। फरवरी मार्च तक कोच भी आ जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed