फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   rahul made video of actress Vaishali thakkar while taking bath so she committed suicide

खुलासा: 'ससुराल सिमर का' फेम एक्ट्रेस वैशाली का आरोपी राहुल ने नहाते समय बनाया था वीडियो

Fri, 27 Jan 2023 12:54 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 27 Jan 2023 12:54 PM IST
सार

टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर की आत्महत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने कोर्ट में जो चालान पेश किया है उसमें बताया है कि नहाते समय धोखे से उसका वीडियो बनाया गया था।
 

विज्ञापन
rahul made video of actress Vaishali thakkar while taking bath so she committed suicide
टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

ससुराल सिमर का... टीवी सीरियल की एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर की आत्महत्या ने सभी को चौंका दिया था। उनकी सगाई हुई थी और उसके बाद ही उन्होंने आत्महत्या कर ली थी। अब इस मामले में पुलिस ने कोर्ट में चालान पेश किया है। पुलिस ने चालान में बताया है कि आरोपी राहुल नवलानी ने नहाते समय उसका वीडियो बना लिया था। उसकी शादी पक्की होने पर राहुल ने मंगेतर को यह वीडियो भेज दिया था जिससे शादी टूट गई थी। इसके बाद वैशाली ने आत्महत्या कर ली थी। 
विज्ञापन


कब बना वीडिया
वीडियो अगस्त 2021 में गोवा में बनाया गया था। यहां पर वैशाली गोवा के एक होटल में तीन दिन तक राहुल के साथ रुकी थी। वे दोनों यहां पर घूमने आए थे और दोनों में शादी की बात हुई। इसी दौरान राहुल ने वीडियो बना लिए थे। पुलिस ने वैशाली के मंगेतर इंजीनियर मितेश गौर से भी इस बात की पुष्टि करने के लिए जानकारी मांगी है। 
विज्ञापन


राहुल को मिल चुकी है जमानत
इस मामले मेें आरोपी राहुल नवलानी को जमानत मिल चुकी है। इस पर वैशाली के परिवार ने आपत्ति दर्ज करवाई थी लेकिन उसे जमानत मिल गई। अब पुलिस के चालान से एक बार फिर राहुल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या था मामला
लोकप्रिय टीवी शो ससुराल सिमर का... में वैशाली ने अंजलि भारद्वाज का किरदार निभाया था। वे काफी लोकप्रिय थीं और कॅरियर में भी उन्हें लगातार सफलता मिल रही थी। वैशाली ने टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है... में संजना के रोल से भी काफी लोकप्रियता हासिल की थी। अक्टूबर 2022 में वैशाली ने इंदौर में साईं बाग कॉलोनी के अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वैशाली की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने पड़ोसी राहुल नवलानी और उनकी पत्नी दिशा नवलानी के खिलाफ धारा 306 (हत्या के लिए उकसाना) के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed