फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Radha Rani Controversy: इंदौर में पंडित प्रदीप मिश्रा का पुतला जलाया, राधारानी का विवाद सड़कों पर आया

Fri, 14 Jun 2024 07:58 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 14 Jun 2024 07:58 PM IST
सार

Radha Rani Controversy : कथावाचक और शिवपुराण वक्ता पंडित प्रदीप मिश्रा की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सिर में लगी चोट के बाद वे नए विवाद में फंस गए हैं। 
 

विज्ञापन
Radha Rani Controversy vivad pandit pradeep mishra swami premanand ji maharaj
राधा रानी विवाद में इंदौर में जला पंडित प्रदीप मिश्रा का पुतला। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा (pandit pradeep mishra) द्वारा राधारानी पर की गई टिप्पणी पर लोगों का आक्रोश शांत नहीं हो रहा है। प्रदीप मिश्रा ने कहा था कि श्रीकृष्ण की रानियों में कहीं भी राधा का नाम नहीं है और राधा के पति में कहीं भी श्री कृष्ण का नाम नहीं है।




उनकी इस टिप्पणी का स्वामी प्रेमानंद महाराज (swami premanand ji maharaj) ने भी कड़ा विरोध किया था। Radha Rani Controversy के बाद से देशभर में पंडित प्रदीप मिश्रा का विरोध हो रहा है। पंडित प्रदीप मिश्रा ने यह भी कहा है कि उनके वीडियो को गलत तरीके से प्रचारित किया गया है और यदि किसी को भी उनकी कही बात का कोई प्रमाण चाहिए तो वह सीहोर स्थित उनके कुबेरेश्वर धाम आ सकता है। 
Radha Rani Controversy vivad pandit pradeep mishra swami premanand ji maharaj
पंडित प्रदीप मिश्रा के पोस्टर लगाकर विरोध करते लोग। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
कालिख पोती, पुतला जलाया
गुरुवार को इंदौर में पंडित प्रदीप मिश्रा का पुतला दहन किया गया और उनके पोस्टर पर कालिख पोती गई। रात में चंद्रगुप्त चौराहा पर धर्मप्रेमी जय सिंह ठाकुर, शैलेंद्र सिंह (रिंकू), प्रियंका सहित कई लोग पहुंचे। सभी ने पं. मिश्रा का पोस्टर लगाया और लोगों को इकट्ठा किया। इसके बाद पंडित प्रदीप मिश्रा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद पंडित प्रदीप मिश्रा के पोस्टर को चौराहे पर लाकर कालिख पोती गई। इसके साथ ही उन्हें सद्बबुद्धि देने के लिए भजन गाए गए। बाद में उनका पुतला दहन किया। इस दौरान पुलिस भी मौके पर थी लेकिन कोई विवाद या झड़प की स्थिति नहीं बनी। लोगों का कहना है कि व्यास पीठ से इस तरह के बातें कहकर राधा रानी के बारे में टिप्पणी करना बिल्कुल गलत है। कथा वाचक प्रदीप मिश्रा को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। पंडित प्रदीप मिश्रा ने उनकी भावनाओं को आहत किया है। 

देशभर में हो रहा विरोध
पंडित प्रदीप मिश्रा की इस टिप्पणी के बाद में देशभर में उनका विरोध हो रहा है। ब्रज के लोगों ने कई जगह पर उनका पुतला दहन किया है। ब्रज के रहवासियों ने यह भी कहा है कि ब्रज में कहीं भी पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा नहीं होने दी जाएगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed