{"_id":"666afbc3990167dff10e4c54","slug":"indore-news-re2-road-encroachment-atikraman-2024-06-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Indore: गरीबों के घर तोड़े, अमीरों को फायदा पहुंचाया, बारिश में सड़कों पर सो रहे सैकड़ों परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: गरीबों के घर तोड़े, अमीरों को फायदा पहुंचाया, बारिश में सड़कों पर सो रहे सैकड़ों परिवार
Thu, 13 Jun 2024 07:31 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Thu, 13 Jun 2024 07:31 PM IST
सार
40 साल से रह रहे परिवारों को किया बेघर, आरई-2 रोड में अमीरों को फायदा पहुंचाने के लिए नक्शा ही बदल दिया
विज्ञापन
सैकड़ों लोग सड़कों पर ही सो रहे हैं।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदौर नगर निगम ने आरई-2 रोड बनाने के लिए बिचौली कांकड़ बस्ती में सैकड़ों घरों को तोड़ दिया है। यहां पर रहने वाले गरीब परिवार बारिश और आंधी के बीच भी सड़कों पर सो रहे हैं और गंदगी के बीच खाना बनाने और खाने के लिए मजबूर हैं। निगम की इस कार्रवाई में लगभग पांच हजार लोग सड़क पर आ गए हैं। दूसरी तरफ निगम ने अमीरों को फायदा पहुंचाने के लिए इस सड़क का नक्शा ही बदल दिया है। यदि यह सड़क नक्शे के अनुरूप बनती तो इसमें कई करोड़पति लोगों की जमीनें आ जाती।
टूटे हुए घर में खाना खाते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
मुख्यमंत्री ने दिए थे पट्टे
बिचौली कांकड़ में जिन लोगों के घर तोड़े हैं उनमें से कई लोगों के पास मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए पट्टे बी हैं। इन पट्टाधारियों को भी हटा दिया गया है। ये पट्टे 2013 में सीएम शिवराज सिंह चौहान सरकार में दिए गए थे। पट्टाधारियों के वकील अभिनव धनोतकर ने कोर्ट में सवाल उठाया कि मास्टर प्लान में बदलाव होता तो प्रशासन गरीबों को आवास के पट्टे क्यों देता?
हमने रोड का अलायमेंट तय नहीं कियाः महापौर
महापौर पुष्यमित्र भार्गव का कहना है कि आरई-2 का निर्माण टीएंडसीपी लेआउट के अनुसार ही हो रहा है। निगम ने सिर्फ अतिक्रमण हटाए हैं और निर्माण कर रहा है। रोड का अलायमेंट टीएंडसीपी ने किया है, उसी के पास यह तय करने का अधिकार है।

अपने टूटे घर में से सामान निकालता बुजुर्ग।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
निगम कोर्ट में भी नहीं दे रहा नक्शा
आरई-2 नक्शे को लेकर वर्ष 2022 से विवाद चल रहा है। इसको लेकर हाई कोर्ट में कई याचिकाएं लगाई गई हैं। 9 नवंबर 2022 को अदालत ने आदेश जारी कर कहा था कि पहले टीएंडसीपी आरई-2 की फ्रेश लाइन को मार्क करे, उसके बाद निर्माण शुरू करे। नक्शे को कोर्ट में पेश किया जाना था लेकिन टीएंडसीपी व नगर निगम ने आज तक नक्शा नहीं दिया।
न मोहलत दी न कोर्ट का स्टे देखा
यहां पर रहने वाले कई लोगों के पास कोर्ट का स्टे भी था। निगम की टीम ने न लोगों को मोहलत दी न ही कोर्ट का स्टे देखा। रविवार को गाड़ी से अनाउंसमेंट करवाया कि बस्ती के सभी परिवार यहां से चले जाएं आपके घर तोड़ दिए जाएंगे और सोमवार सुबह निगम की टीम ने सभी घरों को तोड़ दिया।