Indore News: मानपुर के नवोदय विद्यालय का प्राचार्य करता था काउंसल से छेड़छाड़, केस दर्ज
महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि जब उसने प्रिसिंपल के इस कदम का विरोध किया, तो उसने उसका अनुबंध समाप्त करने की धमकी दी। अब मामले की जांच की जा रही है और आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विस्तार
मानपुर पुलिस ने नवोदय विद्यालय के प्रिसिंपल पर केस छेड़छाड़ का केस दर्ज किया है। स्कूल की पूर्व काउंसल ने अारोप लगाया कि प्रिसिंपल अकेेले में उन्हें अपने केबिन में बुलाते थे और गलत तरीके से छूते थे। इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
मानपुर पुलिस के अनुसार एक 35 वर्षीय महिला दो साल पहले नवोदय स्कूल में संविदा पर काउंसल के पद पर थी। उसने प्रिसिंपल पर आरोप लगाया कि वे उसे मानसिक रुप से प्रताडि़त करते थे और अकेले में गलत हरकत करते थे। इससे वह परेशान थी, लेकिन शिकायत करने की हिम्मत नहीं कर पाती थी। महिला ने सितंबर 2021 से जून 2022 तक स्कूल में एक काउंसलर के रूप में काम किया और आरोप लगाया कि प्रिंसिपल अक्सर उसे अपने कार्यालय के अंदर बुलाते थे और उसे अनुचित तरीके से छूते थे।
महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि जब उसने प्रिसिंपल के इस कदम का विरोध किया, तो उसने उसका अनुबंध समाप्त करने की धमकी दी। अब मामले की जांच की जा रही है और आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस ने छेड़छाड़ की धारा केे अलावा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है
