फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Pravasi Bharatiya Sammelan: The mayor asked for people's support

Pravasi Bharatiya Sammelan: महापौर ने मांगा लोगों का साथ, कहा- मेहमाननवाज़ी में भी बनना है देश में नंबर वन

Thu, 05 Jan 2023 09:21 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 05 Jan 2023 09:21 PM IST
सार

इंदौर में होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी सक्रिय हैं। उन्होंने गुरुवार को जनता को संबोधित करते हुए एक पत्र मीडिया को जारी किया है। 

विज्ञापन
Pravasi Bharatiya Sammelan: The mayor asked for people's support
मेयर पुष्यमित्र भार्गव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर में होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी सक्रिय हैं। उन्होंने गुरुवार को जनता को संबोधित करते हुए एक पत्र मीडिया को जारी किया है। इसमें उन्होंने इंदौर की जनता का साथ मांगा है। उनका कहना है कि हमें ऐसी मेहमाननवाजी करना है कि प्रवासी भारतीय फिर इंदौर आने का सोचें। साथ ही हमारी मेहमाननवाजी का देशभर में जिक्र हो। 
विज्ञापन


महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने 'महापौर की कलम से' कॉलम के तहत इंदौर के लोगों से अपील की है। उन्होंने कहा है कि हमारी स्वच्छता के प्रति मेहनत और लगन ने हमारे देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी को ये विश्वास दिलाया है कि हम इस प्रकार के भव्य आयोजनों को बड़ी ही कुशलता के साथ संपन्न कर सकते हैं और अब हमें ये बात साबित करना ही है कि केवल स्वच्छता ही नहीं बल्कि मेहमाननवाज़ी में भी हम ही देश में नंबर एक हैं। 
विज्ञापन


महापौर ने इसमें जानकारी दी है कि प्रवासी भारतीय सम्मेलन में आने वाले विशिष्ट मेहमान शहर के 87 इंदौरी परिवारों के घर रुकेंगे। वहीं से आयोजन स्थल तक आवागमन करेंगे। सम्पूर्ण विश्व से पधारे हमारे विशिष्ट महानुभावों का अतिविशिष्ट तरीके से स्वागत-अभिनंदन हमें करना है, किन्तु ये दायित्व केवल शासन-प्रशासन का ही नहीं है, बल्कि यह दायित्व प्रत्येक इंदौरी व्यक्ति का भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पढ़ें पूरा पत्र, महापौर ने और क्या-क्या कहा- Pravasi Bharatiya Sammelan: महापौर की अपील- ऐसा हो हमारा अभिनंदन, आदर्श बने इंदौर का प्रवासी भारतीय सम्मेलन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed