{"_id":"63b6f1012d24d3794c034fd7","slug":"pravasi-bharatiya-sammelan-the-mayor-asked-for-people-s-support","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pravasi Bharatiya Sammelan: महापौर ने मांगा लोगों का साथ, कहा- मेहमाननवाज़ी में भी बनना है देश में नंबर वन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pravasi Bharatiya Sammelan: महापौर ने मांगा लोगों का साथ, कहा- मेहमाननवाज़ी में भी बनना है देश में नंबर वन
Thu, 05 Jan 2023 09:21 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 05 Jan 2023 09:21 PM IST
सार
इंदौर में होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी सक्रिय हैं। उन्होंने गुरुवार को जनता को संबोधित करते हुए एक पत्र मीडिया को जारी किया है।
विज्ञापन
मेयर पुष्यमित्र भार्गव
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी सक्रिय हैं। उन्होंने गुरुवार को जनता को संबोधित करते हुए एक पत्र मीडिया को जारी किया है। इसमें उन्होंने इंदौर की जनता का साथ मांगा है। उनका कहना है कि हमें ऐसी मेहमाननवाजी करना है कि प्रवासी भारतीय फिर इंदौर आने का सोचें। साथ ही हमारी मेहमाननवाजी का देशभर में जिक्र हो।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने 'महापौर की कलम से' कॉलम के तहत इंदौर के लोगों से अपील की है। उन्होंने कहा है कि हमारी स्वच्छता के प्रति मेहनत और लगन ने हमारे देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी को ये विश्वास दिलाया है कि हम इस प्रकार के भव्य आयोजनों को बड़ी ही कुशलता के साथ संपन्न कर सकते हैं और अब हमें ये बात साबित करना ही है कि केवल स्वच्छता ही नहीं बल्कि मेहमाननवाज़ी में भी हम ही देश में नंबर एक हैं।
महापौर ने इसमें जानकारी दी है कि प्रवासी भारतीय सम्मेलन में आने वाले विशिष्ट मेहमान शहर के 87 इंदौरी परिवारों के घर रुकेंगे। वहीं से आयोजन स्थल तक आवागमन करेंगे। सम्पूर्ण विश्व से पधारे हमारे विशिष्ट महानुभावों का अतिविशिष्ट तरीके से स्वागत-अभिनंदन हमें करना है, किन्तु ये दायित्व केवल शासन-प्रशासन का ही नहीं है, बल्कि यह दायित्व प्रत्येक इंदौरी व्यक्ति का भी है।
विज्ञापन
यहां पढ़ें पूरा पत्र, महापौर ने और क्या-क्या कहा- Pravasi Bharatiya Sammelan: महापौर की अपील- ऐसा हो हमारा अभिनंदन, आदर्श बने इंदौर का प्रवासी भारतीय सम्मेलन