फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Portal will be made for NRI in MP

pravasi bharatiya sammelan : मप्र में एनआरआई के लिए बनेगा पोर्टल, परेशानी में तुरंत मांग सकेंगे मद

Sat, 07 Jan 2023 09:46 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, इंदौर
अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 07 Jan 2023 09:46 PM IST
विज्ञापन
Portal will be made for NRI in MP
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
प्रवासी भारतीय सम्मेलन से ठीक पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रवासी भारतीयों के लिए बड़ी घोषणा की। उन्होंने अंबर गार्डन में आयोजित डिनर में देर रात प्रवासी भारतीयों से कहा कि मप्र सरकार एक ऐसा पोर्टल बना रही है जिसके माध्यम से वे विदेशों में किसी भी तरह की परेशानी आने पर तुरंत मदद मांग सकेंगे। इसके माध्यम से वे मप्र में रहने वाले अपने परिजन की भी परेशानियों को शेयर कर सकेंगे। पोर्टल पर जानकारी आते ही तुरंत प्रशासन और सरकार समस्याओं को हल करने में जुट जाएगी। फ्रेंड्स ऑफ एमपी चैप्टर के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में मप्र के वे सभी एनआरआई शामिल हुए जो विदेशों में बसे हुए हैं। शिवराज ने कहा कि प्रदेश की उनसे तीन उम्मीदें हैं जिन्हें एनआरआई को पूरा करना चाहिए। 
विज्ञापन

1. अपने शहर या गांव का एक दिन गौरव दिवस जरूर मनाएं। उस दिन अपने शहर या गांव जरूर आएं। कोई छोटा सा योगदान जरूर दें। स्कूल, आंगनबाड़ी या किसी सरकारी अस्पताल में योगदान दें। कुछ नहीं दो बस प्रदेश में आने का यह मौका ही बना लें। 
विज्ञापन

2. सीएम शिवराज ने कहा एनआरआई दुनियाभर के निवेशकों को मप्र में निवेश के लिए प्रेरित करें। हमारे एनआरआई मप्र के ब्रांड एंबेसेडर हैं। जरूरी नहीं यह निवेश पैसे के रूप में ही हो यह इनोवेशन, आइडिया या अन्य किसी भी रूप में हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3. अपने प्रदेश को अच्छे से घूमें। जाने कि आपका प्रदेश कितना सुंदर है। यह टाइगर स्टेट है, चीता स्टेट है। यहां पर महाकाल हैं, कई पर्यटन स्थल हैं। सभी जगह जाएं। 


फ्रेंड्स ऑफ एमपी की बनेगी कार्यकारिणी
इंदौर में ग्लोबल गार्डन बना रहे हैं। यहां पर हजारों पेड़ लगेंगे वहां पर एक पेड़ एनआरआई के नाम का भी होना चाहिए। फ्रेंड्स ऑफ एमपी में कार्यकारिणी समिति का गठन किया जाएगा। जनवरी में एक बैठक होगी। बेहतर काम करने वाले पांच एनआरआई हर साल पुरुस्कृत किए जाएंगे। जिन देशों में फ्रेंड्स ऑफ एमपी नहीं है वहां पर विस्तार किया जाएगा। फ्रेंड्स ऑफ एमपी चैप्टर को ब्रांड एंबेसेडर के रूप में मान्यता दी जाएगी। शिक्षा, स्वास्थ्य अन्य क्षेत्रों में फ्रेंड्स ऑफ एमपी की भूमिका तय की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed