फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Police have arrested a car-theft gang.

कार चोर गिरोह धराया: पहले इलेक्ट्रॉनिक लॉक को क्रैक करते फिर दूसरे शहरों में कम कीमत पर बेच देते, चार गिरफ्तार

Tue, 11 Aug 2026 06:13 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: इंदौर ब्यूरो Updated Tue, 11 Aug 2026 06:13 PM IST
सार

इंदौर की राजेंद्र नगर पुलिस ने कार चोरी गिरोह का पर्दाफाश कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के आरोपी शामिल हैं। गिरोह में एक महिला इलेक्ट्रॉनिक लॉक क्रैक करती थी। पुलिस ने दो चोरी की कारें और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। अन्य वारदातों की जांच जारी है।

विज्ञापन
Police have arrested a car-theft gang.
पुलिस गिरफ्त में आरोपी

विस्तार

राजेंद्र नगर पुलिस ने कार चोरी के गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो आरोपी उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ और दो महाराष्ट्र के कल्याण के रहने वाले हैं। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो चोरी की कारें, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और अन्य सामान बरामद किया है।

विज्ञापन


10 दिन में चोरी हुई थीं तीन कारें
राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में करीब 10 दिनों के भीतर तीन कार चोरी की घटनाएं सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ निवासी इमरान और मोहम्मद तौफीक को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दुष्कर्मी को बचाने भोपाल पुलिस दे रही पीड़िता को हनी ट्रैप में फंसाने की धमकी, हाईकोर्ट पहुंचा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


निशानदेही पर महिला समेत दो आरोपी पकड़े
पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने महाराष्ट्र के कल्याण निवासी वर्षा और संजीव को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, चारों आरोपी मिलकर कार चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। जांच में सामने आया कि महिला आरोपी वर्षा इलेक्ट्रॉनिक लॉक को क्रैक करने में माहिर थी। लॉक खुलने के बाद गिरोह कार चोरी कर उन्हें देश के अलग-अलग शहरों में कम कीमत पर बेच देता था।

अन्य वारदातों की भी जांच
पुलिस को आशंका है कि गिरोह ने इंदौर के अलावा मध्य प्रदेश के अन्य शहरों में भी इसी तरह कार चोरी की वारदातें की हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उनके संभावित आपराधिक रिकॉर्ड की भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अधिकारियों को उम्मीद है कि आरोपियों से पूछताछ और उनकी निशानदेही के आधार पर गिरोह से जुड़े कुछ अन्य लोगों की गिरफ्तारी भी हो सकती है। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed