फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Police fired water cannon on Congressmen who came to protest against Municipal Corporation

Indore: नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन करने पहुंचे कांग्रेसियों पर पुलिस ने चलाई वाटर कैनन

Mon, 03 Jul 2023 02:06 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 03 Jul 2023 02:06 PM IST
सार

 पार्षद और कांग्रेस कार्यकर्ता सोमवार को निगम मुख्यालय में प्रदर्शन करने पहुंचे। पहले उन्होंन मेेयर पुष्यमित्र भार्गव के खिलाफ नारेबाजी की।फिर उनका पुतला जला दिया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता बैरिकेेड पर चढ़ गए और निगम परिसर की तरफ जाने लगे। 

विज्ञापन
Police fired water cannon on Congressmen who came to protest against Municipal Corporation
भीतर घुसने की कोशिश कर रहे प्रदर्शनकारियों को रोकते पुलिस जवान। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर में सोमवार को कांग्रेस ने शहर में व्याप्त समस्यों को लेकर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। आक्रोशित प्रदर्शनकारियों का काबू मेें करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग कर उन्हें खदेड़ दिया। आक्रोशित कार्यकर्ता बैरिकेड तोड़कर निगम परिसर में जाने की कोशिश में थे।

विज्ञापन

शहर में प्राॅपर्टी टैक्स बढ़ने, खुले गढ्डे व अन्य समस्या को लेकर इंदौर के पार्षद और कांग्रेस कार्यकर्ता सोमवार को निगम मुख्यालय में प्रदर्शन करने पहुंचे। पहले उन्होंने मेेयर पुष्यमित्र भार्गव के खिलाफ नारेबाजी की।फिर उनका पुतला जला दिया।

विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता बैरिकेेड पर चढ़ गए और निगम परिसर की तरफ जाने लगे। पहले पुलिसकर्मियों ने लाठियों से उन्हें दूसरी तरफ धकेला। जब कार्यकर्ता नहीं माने तो पुलिस ने वॉटर कैनन का उपयोग कर उन्हें तितर-बितर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ता दोबारा बैरिकेड पर चढ़े और भीतर जाने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस को दोबारा वाटर कैनन चलाना पड़ी। कार्यकर्ताओं को हटाने के लिए पुलिस अफसरो में लाठी चार्ज करने की चेतावनी दी। इसके बाद कार्यकर्ता गेट के सामने से हटे।

कांग्रेस के प्रदर्शन घोषणा के मद्देनजर निगम के मुख्य द्वार पर तगड़ा पुलिस बल तैनात किया गया था। कार्यकर्ताओं की भीड़ नगर निगम परिसर की तरफ बढ़ी तो पुलिस अफसरों ने उन्हें बैरिकेड से आगे नहीं जाने दिया। विधायक संजय शुक्ला,जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे बैरीकेट पर चढ़ गए और अफसरों को बुलाने की मांग करते हैं। विधायक पटवारी ने अफसरों से कहा कि चुनाव के समय मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने घोषणा पत्र में कहा था कि कोई नया टैक्स नहीं लगाया जाएगा लेकिन पांच सौ कालोनियों का संपत्तिकर बढ़ा दिया गया।

भाजपा की निगम परिषद शहर की जनता के साथ वादाखिलाफी कर रही है। चिंटू चौकसे ने कहा कि निगम की आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी है फिर भी करोड़ों के टेंडर जारी किए जा रहे हैं। निगम ने शहर को गड्ढों का लोक बना दिया है।, कांग्रेस पार्षदों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव, अरविंद बागड़ी, पिंटू जोशी, अमन बजाज, रफीक खान, अमित चौरसिया सहित अन्य नेता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed