फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   PM Modi met Indore's Tanishka was surprised to see her sharp intelligence

Indore News: इंदौर की तनिष्का से मिले पीएम मोदी, उसकी तेज बुद्धि देख अचरज में आए

Mon, 10 Apr 2023 08:07 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 10 Apr 2023 08:07 PM IST
सार

मात्र 12 साल की उम्र में 12 वीं की परीक्षा पास कर कीर्तिमान रच चुकी हैं इंदौर की होनहार बेटी तनिष्का 
 

विज्ञापन
PM Modi met Indore's Tanishka was surprised to see her sharp intelligence
तनिष्का से मिले पीएम मोदी - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर की तनिष्का सुजीत से मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अचरज में आ गए। तनिष्का सिर्फ 11 साल की उम्र में दसवीं की परीक्षा और 12 साल की उम्र में 12 वीं की परीक्षा पास कर कीर्तिमान रच चुकी हैं। अब मात्र 15 वर्ष की उम्र में वे सबसे कम उम्र की ग्रेजुएट भी बनने वाली हैं। वे वर्तमान में डीएवीवी से बीए एलएलबी की पढ़ाई कर रही हैं और अंतरराष्ट्रीय कानून पढ़कर एक बेहतर जज बनना चाहती हैं। इंदौर के सांसद शंकर लालवानी की मदद से तनिष्का को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात का अवसर मिला। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तनिष्का से कई विषयों पर चर्चा की। 
विज्ञापन


कोरोना में पिता को खोया
कोरोना के समय में तनिष्का ने अपने पिता को खो दिया लेकिन इसके बाद भी हौसला नहीं हारा और लगातार पढ़ाई में बेहतर करतीं रहीं। प्रधानमंत्री मोदी ने तनिष्का से पूछा कि वह भविष्य में क्या बनना चाहती हैं तो तनिष्का ने कहा कि वह चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया बनना चाहती हैं। प्रधानमंत्री ने यह सुनकर उन्हें सुप्रीम कोर्ट विजिट करने का सुझाव भी दिया। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने तनिष्का से पूछा कि वह पढ़ने के लिए विदेश क्यों जाना चाहती है, जिस पर तनिष्का ने जवाब दिया कि वो अंतरराष्ट्रीय कानूनों के बारे में पढ़ाई करना चाहती हैं ताकि एक बेहतर जज साबित हो सकें। प्रधानमंत्री ने तनिष्का से पूछा कि वह डिजिटल फील्ड में क्या करती हैं तो तनिष्का ने बताया कि वह भारत के बड़े टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म में अर्ली कोडर का खिताब जीत चुकी हैं। इस पर प्रधानमंत्री काफी खुश हुए और तनिष्का की तारीफ की। पीएम ने सांसद शंकर लालवानी से कहा कि वह इंदौर की इस होनहार बेटी का ध्यान रखें और इसे आगे बढ़ने में हरसंभव मदद करें। 
विज्ञापन


सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि तनिष्का एक अद्भुत बच्ची है और पूरे विश्व में भारत का एवं इंदौर का नाम रोशन कर सकती है। तनिष्का ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने की इच्छा जाहिर की थी, तो मैंने प्रधानमंत्री के कार्यालय में तनिष्का की उपलब्धियों के बारे में बताया। जिसके बाद प्रधानमंत्री ने मुलाकात का समय दिया और यह सिर्फ तनिष्का के लिए ही नहीं बल्कि पूरे इंदौर के लिए गौरव की बात है। प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान तनिष्का की मां अनुभा अवस्थी, सांसद शंकर लालवानी एवं मयूर सेठी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed