फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   pintu joshi congress vidhansabha 3 indore interview

इंदौर के पिंटू जोशी बोलेः तीन नंबर में नहीं चलेगा सनातन का मुद्दा, यहां तो भाजपा को उम्मीदवार भी नहीं मिल रहा

Sat, 21 Oct 2023 09:55 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 21 Oct 2023 09:55 AM IST
सार

अमर उजाला से बातचीतः विधानसभा तीन में कांग्रेस के उम्मीदवार पिंटू जोशी Pintu Joshi ने भाजपा पर बोला हमला, कहा- यहां की जनता धर्म, जाति पर वोट नहीं देगी। विकास और व्यवहार ही तय करेंगे मेरी जीत।

विज्ञापन
pintu joshi congress vidhansabha 3 indore interview
इंदौर में कांग्रेस के उम्मीदवार पिंटू जोशी। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

कांग्रेस ने इंदौर की विधानसभा तीन सीट से भी उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे महेश जोशी के पुत्र पिंटू जोशी Pintu Joshi को यहां से टिकट दिया गया है। पिंटू ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि यहां पर सनातन धर्म जैसे मुद्दे नहीं चलेंगे। जनता विकास और व्यवहार पर मुझे चुनाव जिताएगी। 
विज्ञापन


प्र. जनता के बीच आप किन मुद्दों को लेकर जाएंगे?
उ. क्षेत्र तीन शहर का सबसे प्रमुख व्यापारिक क्षेत्र है। व्यापारियों की परेशानियों को हल करना मेरी प्राथमिकता में रहेगा। इसमें टैक्स की नीतियों में सरलीकरण, अपराधमुक्त और भयमुक्त व्यापारिक माहौल बनाना मेरा पहला काम होगा। इसके बाद ट्रैफिक में सुधार, सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार पर नकेल कसने का काम करूंगा। 
विज्ञापन


प्र. इस क्षेत्र में बहुत सी गरीब बस्तियां भी आती हैं, उनके लिए क्या प्रयास करेंगे?
उ. अभी सरकार का फोकस तोड़फोड़ कर निर्माण करने पर रहता है। मैं बिना किसी तोड़फोड़ के लोगों के जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास करूंगा। मुंबई और दिल्ली में इसी शैली में काम हुआ है। पुरानी बस्तियों में अपग्रेडेशन की जरूरत है। घर-घर तक पाइप लाइन डालना, ड्रेनेज लाइन पहुंचाना मेरा काम होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्र. शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे बुनियादी मुद्दे चुनाव से गायब हैं, क्या आप इन पर काम करेंगे?
उ. महिला सुरक्षा में मप्र बहुत कमजोर है। महिला अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। इस पर लगाम कसेंगे और शिक्षा, स्वास्थय सुविधाओं के लिए एक रोडमैप बनाकर काम करेंगे। जनता को बुनियादी शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए हर स्तर पर काम करेंगे। 

प्र. भाजपा सनातन के मुद्दे पर लगातार आक्रामक है, इस पर आपके क्या विचार हैं?
उ. इंदौर एक एेसा शहर है जहां पर होमी दाजी को भी लोगों ने चुनाव जिताया है। वे पारसी थे और उनके समाज के तो यहां पर सौ वोट भी नहीं थे। यहां पर सनातन और जाति, धर्म के मुद्दे नहीं चलेंगे। जनता विकास और व्यवहार के आधार पर मुझे जिताएगी। 

प्र. आपके पिता महेश जोशी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हैं, लोगों की अपेक्षा पर आप कैसे खरे उतरेंगे?
उ. यह मेरा सौभाग्य है कि मैं उनका बेटा हूं। उन्होंने ही मुझे जमीन पर काम करना सिखाया और 20 साल तक मैं सड़कों पर जनता के लिए लड़ाई लड़ता रहा तब जाकर मुझे पार्टी ने टिकट दिया है। क्षेत्र की जनता मुझे परिवार का सदस्य मानती है। मैंने घर घर जाकर लोगों के काम किए हैं। मेरे पिता कहते थे कि यदि लोग आपके पास काम लेकर आएं तो समझ लीजिए कि राजनीति में आपका कद महत्वपूर्ण है। मैं इसी शैली पर काम करूंगा। क्षेत्र की जनता के काम करवाने के लिए दिन रात मेहनत करूंगा। 

प्र. भाजपा ने अभी तक यहां से उम्मीदवार घोषित नहीं किया है?
उ. भाजपा को यहां से उम्मीदवार ही नहीं मिल रहा है। 1990 के बाद से भाजपा यहां से बाहरी नेताओं को चुनाव लड़वा रही है। क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए यह बेहद शर्म की बात है कि उनमें से किसी को पार्टी कभी टिकट नहीं देती। इस बार भी भाजपा बाहर के नेता को ही यहां से चुनाव लड़वाएगी। 

प्र. आपको कितने वोटों से जीत की उम्मीद है?
उ. मुझे जनता खुद चुनाव लड़वा रही है। जब जनता खुद किसी को आगे बढ़ाकर नेता बनाती है तो उसकी जीत निश्चित होती है। कितने से जीत होगी यह भविष्य कोई नहीं बता सकता लेकिन जीत के लिए मैं पूरी तरह से आश्वस्त हूं। 


टिकट मिलने के बाद बोले पिंटू जोशी- अश्विन जोशी के पैर पकड़कर माफी मांग लूंगा
इंदौर विधानसभा तीन से कांग्रेस का टिकट मिलने के बाद शुक्रवार को पिंटू जोशी ने कहा कि मैं यहां से पूर्व कांग्रेस विधायक और अपने चचेरे भाई अश्विन जोशी के पैर पकड़कर माफी मांग लूंगा। गौरतलब है कि इस सीट से अश्विन जोशी भी टिकट मांग रहे थे। इंदौर लौटते ही पिंटू ने कहा कि मैं इसी क्षेत्र में पला बढ़ा हूं। मैं यहां पर सर्वाधिक वोट से जीतूंगा। पिंटू जोशी के इंदौर पहुंचने से पहले ही इंदौर एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में जोशी के समर्थक मौजूद थे। राजवाड़ा में अहिल्या प्रतिमा पर जोशी के पहुंचने पर जमकर आतिशबाजी की गई। पिंटू को टिकट मिलने के जश्न में इंदौर नगर अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा का मोबाइल गुम हो गया तो वहीं कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेश चौकसे की जेब कट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed