फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Patient's attendant thrashes doctor with slippers for coming late, police registers case

Indore: देरी से आने पर मरीज के अटैंडर ने डाक्टर को चप्पलों से पीटा, पुलिस ने किया केस दर्ज

Thu, 10 Aug 2023 07:39 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 10 Aug 2023 07:39 PM IST
सार

डाक्टर ने कहा कि जैसे ही मुझे जानकारी मिली मैं आया, देरी कहां हुई। इस बीच रजत ने अपनी चप्पल उतारी और डाक्टर को मार दी। एक नर्स ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसे धकेलते हुए फिर डाक्टर को चप्पलों से मारना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Patient's attendant thrashes doctor with slippers for coming late, police registers case
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

इंदौर में एक निजी अस्पताल के डाक्टर से मारपीट हो गई। पेंशेट का अटैैंडर डाक्टर केे देरी से आने से नाराज था। उसने अपनी चप्पल उतारी और डाक्टर को मार दी। अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस के अस्पताल पहुंचने से पहले आरोपी भाग गया। पुलिस ने डाक्टर की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

विज्ञापन

यह घटना जूनी इंदौर क्षेत्र के वेंदाता अस्पताल मेें ओपीडी डाक्टर शक्ति सिंह के साथ हुई। वे ओपीडी मेें मरीजों को देख रहे थे, तभी इमरजेंसी वार्ड से उन्हें काॅल आया कि एक पेंशेट को लाया गया हैै और उसके परिजन डाक्टरों को जल्दी बुला रहे है।

विज्ञापन

इसके बाद शक्ति सिंह इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे तो वहां मरीज के साथ आए सत्यम कुमार और रजत चौहान उनसे बहस करने लगे। डाक्टर से कहा कि हमारे मरीज को इलाज की जरुरत है और वहां डाक्टर ही नहीं है। डाक्टर ने कहा कि जैसे ही मुझे जानकारी मिली मैं आया, देरी कहां हुई। इस बीच रजत ने अपनी चप्पल उतारी और डाक्टर को मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


एक नर्स ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसे धकेलते हुए फिर डाक्टर को चप्पलों से मारना शुरू कर दिया। अटैंडर स्टाॅफ के लोगों को भी अपशब्द बोल रहे थे।काफी देर तक अस्पताल में हंगामा होता रहा। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने तक आरोपी फरार हो चुके थे। पुुलिस ने डाक्टर का मेडिकल कराया और फिर उनकी शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में उनके घर छापे भी मारे, लेकिन आरोपी नहीं मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed