फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   On first evening of new year well-wishers of Rahat Indori will gather and there will be talks about his mood

बात राहत की है: नए साल की पहली शाम जुटेंगे राहत के खैरख्वाह, होंगी उनके मिजाज की बातें

Tue, 31 Dec 2024 08:36 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 31 Dec 2024 08:36 PM IST
सार

राहत इंदौरी फाउंडेशन ने इस कार्यक्रम की तैयारी की है। फाउंडेशन के फैसल राहत और सतलज राहत इंदौरी ने बताया कि राहत साहब की 75वीं सालगिरह का जश्न उसी मिजाज और वकार के साथ मनाया जा रहा है।

विज्ञापन
On first evening of new year well-wishers of Rahat Indori will gather and there will be talks about his mood
राहत की बात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुनिया भर में मकबूल शायर डॉ. राहत इंदौरी की सालगिरह का दिन है। उनकी याद करने के मुफीद इस दिन को यादगार बनाने के प्रोग्राम की एक श्रृंखला तैयार की गई है। इसमें शामिल की गई कड़ियों में वह सब कुछ है, जो डॉ. राहत इंदौरी अपने आसपास पसंद किया करते थे। मुशायरा, सूफियाना महफिल, दास्तानगोई, किताबों का विमोचन जैसे लम्हों को संजोकर तैयार किया गया प्रोग्राम नए साल की पहली शाम को राहत साहब के शहर इंदौर में ही होगा। 

विज्ञापन


राहत इंदौरी फाउंडेशन ने इस कार्यक्रम की तैयारी की है। फाउंडेशन के फैसल राहत और सतलज राहत इंदौरी ने बताया कि राहत साहब की 75वीं सालगिरह का जश्न उसी मिजाज और वकार के साथ मनाया जा रहा है, जिस गरिमा के राहत साहब तमाम उम्र प्रोग्राम सजाते रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस बहु आयामी कार्यक्रम में डॉ. राहत इंदौरी की शख्सियत और फन पर बात होगी, दास्तान ए राहत भी होगी। सूफियाना महफिल भी सजेगी और मुशायरे का रंग भी छाएगा। इस दौरान  कुल्लियात ए राहत इंदौरी "मैं जिंदा हूं" का विमोचन भी किया जाएगा। फैसल राहत और सतलज ने बताया कि कार्यक्रम इंदौर के लाभ मंडपम में होगा। यह सभी राहत प्रेमियों के लिए खुला रहेगा।
विज्ञापन




ऐसा होगा प्रोग्राम
शाम चार बजे- डॉ. राहत इंदौरी की शख्सियत और फ़न पर सतलज राहत बात करेंगे डॉ. अज़ीज़ इरफान, डॉ. दीपक रूहानी और हिदायतुल्लाह खान से...साथ ही डॉ. अज़ीज़ इरफान की किताब "ख्वाब की खेतियां" का विमोचन।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच बजे- दास्तानगोई- दास्तान-ए-राहत में डॉ. राहत इंदौरी की कहानी, डॉ. हिमांशु बाजपई की जुबानी।

छह बजे- कलाम-ए-राहत में आफ़ताब क़ादरी और साथियों की तरफ़ से राहत साहब की ग़ज़लों को सूफियाना अंदाज़ में पेश किया जाएगा।

सात बजे से- कुल्लियात-ए-राहत इंदौरी "मैं ज़िंदा हूँ" का विमोचन और उसके बाद ऑल इंडिया मुशायरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed