फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Omicron Alert Night curfew implemented in Indore those who do not wear masks will be fined Rs 200

ओमिक्रॉन का खतरा:  इंदौर में रात्रि कर्फ्यू लागू, मास्क नहीं पहनने वालों पर लगेगा 200 रुपये का जुर्माना

Thu, 23 Dec 2021 11:57 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: देव कश्यप Updated Thu, 23 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Omicron Alert Night curfew implemented in Indore those who do not wear masks will be fined Rs 200
इंदौर में रात्रि कर्फ्यू लागू - फोटो : ANI

देश में तेजी से बढ़ते कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर सरकार ने अपने स्तर पर निपटने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी बीच मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में कोरोना संक्रमण की रोकथाम और बचाव के लिए सीआरपीसी की धारा 144 के तहत आदेश जारी किया गया है।

विज्ञापन


इंदौर के जिलाधिकारी एवं दंडाधिकारी मनीष सिंह ने धारा 144- दंड प्रक्रिया संहिता के तहत आदेश जारी किया है। इस आदेश के अनुसार, जिले में रात्रि 11:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक रात्रि कर्फ्यू लागू रहेगा। वहीं मास्क नहीं पहनने वालों पर 200 रुपये का अर्थदंड लगाया जाएगा।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश में एहतियात के तौर पर रात्रि कर्फ्यू लगाने का फैसला
ओमीक्रॉन के तेजी से फैलने के खतरे के बीच मध्यप्रदेश सरकार ने बृहस्पतिवार से एहतियात के तौर प्रदेश में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक रात्रि कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है। इसके साथ ही लोगों को सलाह दी गई है कि कोविड-19 प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री चौहान ने शाम को लोगों को एक संदेश में कहा, ‘‘हम आज एक और फैसला कर रहे हैं कि रात्रिकालीन कर्फ्यू रात 11 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। अगर आवश्यकता पड़ी तो कुछ और उपाय हम जरूर करेंगे।’’


उन्होंने कहा कि अगर किसी के संक्रमित होने की पुष्टि होती है और उनके मकान में पर्याप्त स्थान है, तो ऐसे में उनका इलाज होम क्वारंटीन में रखकर किया जाएगा। अगर मकान में पर्याप्त स्थान नहीं है तो मरीज को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराए जाए, ताकि परिजन संक्रमण की चपेट में आने से बच सकें।

चौहान ने कहा कि प्रदेश में कई महीनों बाद गुरुवार को कोविड के 30 नए मामले आए हैं। महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली में पिछले एक सप्ताह से कोविड के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा, ‘‘हम सब जानते हैं इन राज्यों से मध्यप्रदेश में आना-जाना लगातार बना रहता है। पिछली बार भी पहली लहर हो या दूसरी लहर महाराष्ट्र में संक्रमण के मामले बढ़ने शुरू हुए तो गुजरात में भी बढ़े और उसके बाद मध्यप्रदेश में। दूसरी लहर में जो कष्ट हमने भुगते हैं उन्हें हम कभी भूल नहीं सकते। अगर पुरानी दोनों लहरों को भी देखा जाए तो वे हमारे प्रदेश में इंदौर और भोपाल से शुरू हुई थीं। फिलहाल इंदौर-भोपाल में कोरोना के मामले नवंबर के महीने के मुकाबले दिसंबर में तीन गुना बढ़ गए हैं।’’


चौहान ने कहा कि इस स्थिति को देखते हुए लोगों के लिए बेहतर यही होगा कि अभी तक संभावित तीसरी लहर के प्रति सावधान रहें और इसी दिशा में एहतियात के तौर पर आज रात से ही रात्रिकालीन कर्फ्यू लागाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कोरोना वायरस ने अपना स्वरूप बदल लिया है और ओमीक्रॉन पहले ही देश के 16 राज्यों में पहुंच चुका है। मध्यप्रदेश में भी इसके होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है और अध्ययनों के अनुसार यह बहुत तेजी से फैलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed