Indore:इंदौर में बढ़ेगी उड़ानों की संख्या, समिट से पहले जुड़ सकते हैं नए शहर
अभी इंदौर से दिल्ली, मुबंई जैस शहरों की सीधी उड़ानें हैं। साउथ के कई शहर इंदौर से नहीं जुड़े हैं। इंदौर को अंतरराष्ट्रीय विमानतल का दर्जा भी मिल चुका है, लेकिन अभी इंदौर से सिर्फ दुबई उड़ान ही संचालित हो रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगले माह जनवरी में होने वाली इन्वेस्टर्स समिट के पहले शहर को नई उड़ानों की सौगात मिल सकती है। इंदौर में उड़ानों को संख्या बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री भी गंभीर हैं। वे जल्दी ही केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ मुबंई में बैठक करने वाले हैं। जिनमें एयरलाइन्स कंपनियों के अफसर भी शमिल होंगे। बैठक में जो कंपनियां प्रदेश में नई उड़ानें शुरू करने के लिए तैयार होंगी। उसकी घोषणा अगले माह होने वाली इन्वेस्टर्स समिट के दौरान हो सकती है।
कोरोना के पहले शहर में 100 से ज्यादा उड़ानें हो गई थीं, लेकिन अब 65 से ज्यादा उड़ानें भी नहीं हैं। कोविडकाल में कई कंपनियों ने शहर से उड़ानें बंद कर दीं। अब अगले माह शहर में इन्वेस्टर्स समिट होना है। शहर के उद्योग जगत ने दूसरे शहरों से हवाई संपर्क जोड़ने की मांग की है। अभी इंदौर से दिल्ली मुबंई जैसे शहरों की सीधी उड़ानें हैं। साउथ के कई शहर इंदौर से नहीं जुड़े हैं। इंदौर को अंतरराष्ट्रीय विमानतल का दर्जा भी मिल चुका है, लेकिन अभी इंदौर से सिर्फ दुबई उड़ान ही संचालित हो रही है। यह उड़ान पहले सप्ताह में तीन दिन जाती थी, लेकिन अब एक ही दिन संचालित हो रही है।
अभी इंदौर से जुड़े हैं ये शहर
अभी इंदौर से दिल्ली, मुबंई, कोलकता, चेन्नई, हैदराबाद, चंडीगढ़, गोवा, बेलगावी, किशनगढ़, बिलासपुर, ग्वालियर, लखनऊ, अहमदाबाद , गोंदिया व अन्य शहरों के लिए उड़ानें संचालित हो रही हैं। नॉर्थ के कई शहरों से इंदौर का हवाई संपर्क नहीं है। इस बार विंटर शेड्यूल में भी इंदौर को कोई नई उड़ान नहीं मिली। इंदौर का एयरपोर्ट रात में खुलने लगा है। प्रदेश सरकार की कवायद के बाद उम्मीद है कि नई उड़ानें शहर को मिल सकती हैं।
