फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   nsa on cannabis mafia rasukas action on cannabis mafia manzoor bhangwala

MP News: भांग माफिया मंजूर भांगवाला पर रासुका की कार्रवाई, अपने फार्म हाउस से गिरफ्तार

Sat, 20 Aug 2022 08:23 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 20 Aug 2022 08:23 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के इंदौर में भांग माफिया मोहम्मद मुजाहित खान उर्फ मंजूर भांगवाला को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून में निरूद्ध करने के आदेश जारी किए गए। कलेक्टर और जिला दंडाधिकारी मनीष सिंह ने इस आशय के आदेश जारी किए। आदेश के तहत आरोपी को उसके देवास स्थित निवास से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
nsa on cannabis mafia rasukas action on cannabis mafia manzoor bhangwala
मो. मुजाहिद खान उर्फ मंजूर भांगवाला - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्यप्रदेश में इंदौर जिले के कलेक्टर मनीष सिंह ने पिछले दिनों भांग माफिया मंजूर खान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसकी 28 दुकानों का ठेका निरस्त कर दिया था और फिर उसे रासुका में भी निरुद्ध कर दिया है। यह पहला मौका है, जब इंदौर में किसी भांग माफिया के खिलाफ इस तरह की बड़ी कार्रवाई की गई हो।

विज्ञापन

 

प्रदेश केॉ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी तरह के माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, जिसके चलते पहली अब भांग के साथ-साथ मुनक्का निर्माताओं की जांच भी कराई जा रही है। रासुका में निरुद्ध भांग माफिया मंजूर खान को पुलिस ने देवास स्थित फार्म हाउस से गिरफ्तार कर लिया है और उसे केंद्रीय जेल भेजा गया। कलेक्टर मनीष सिंह को यह भी शिकायत मिली कि इंदौर जिले में जो 17 मुनक्का निर्माता हैं, उनके साथ भी भांग माफिया की तगड़ी सांठ-गांठ है।

विज्ञापन

 

स्वीकृत औषधीय फार्मूले के तहत मुनक्का न बनाते हुए उसमें नशे के लिए अत्यधिक मात्रा में तस्करी के जरिए लाई जाने वाली सस्ती भांग और अन्य आपत्तिजनक सामग्री डाली जाती है, जिससे समाज के गरीब वर्ग के साथ-साथ युवा भी नशे के लिए उसका सेवन करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इंदौर जिले में सनन, मस्तान, काला घोड़ा और माहेश्वरी जैसे ब्रांड मुनक्का के बड़े उत्पादक हैं। नियम के तहत मुनक्का में लगने वाली भांग लाइसेंसी दुकानों से ही खरीदी जाना चाहिए, लेकिन बड़े पैमाने पर मुनक्का निर्माता भांग माफिया के साथ संगनमत होकर अवैध कारोबार में लिप्त हैं। कलेक्टर मनीष सिंह भांग माफिया के साथ-साथ मुनक्का निर्माताओं के खिलाफ भी जांच करवा रहे हैं, इसमें ऐसे कुछ चर्चित नाम भी शामिल हैं, जो रियल स्टेट सहित अन्य कारोबार से भी जुड़े हुए हैं। मंजूर खान भी चर्चित नफीस बेकरी परिवार से संबंध है। अपहरण, मादक पदार्थों की तस्करी से लेकर कई अन्य आपराधिक कृत्यों में मंजूर खान की लिप्तता रही है।


 

प्रशासन की ओर से यह भी निर्णय लिया गया है कि भांग की 28 दुकानों की संख्या कम करने या कुछ दुकानों की लोकेशन को निरस्त करने का भी प्रस्ताव शासन को भेजा जाए। सीमित संख्या में अलग-अलग दुकानों का ग्रुप बनाकर उनका ठेका दिया जाए, ताकि भविष्य में कोई सुनियोजित और संगठित भांग माफिया इस तरह पनप न सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed