फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Now technology and machines have started talking to each other, even the things in your mind are known.

अभ्यास मंडल की व्याख्यानमाला: तकनीक और मशीनें बातें करने लगी हैं आपके मन की बातें भी जान लेती हैं- नरेंद्र सेन

Fri, 19 May 2023 09:10 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 19 May 2023 09:10 PM IST
सार

सेन ने कहा कि डिजिटल वर्ल्ड ऐसा वर्ल्ड है, जहां आपके अकाउंट से अमेरिका, चीन से पैसा निकाल सकता है। हमें तकनीक के इस दौर में सतर्कता भी बरतनी होगी, यदि हम तकनीक को नहीं अपनाएंगे तो दस- पंद्रह साल पीछे रह जाएंगे।

विज्ञापन
Now technology and machines have started talking to each other, even the things in your mind are known.
अभ्यास मंडल की कार्यशाला में मुख्य वक्ता नरेंद्र सेन - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर में चल रही अभ्यास मंडल की 62वींं व्याख्यानमाला का शुक्रवार को सातवां दिन था। इस दिन के मुख्य वक्ता रैंक बैंक के संस्थापक नरेंद्र सेन ने 'डिजिटल इकोनॉमी में भारत का योगदान व अवसर' पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि 2020 के बाद तकनीक और मशीनें आपस में बातें करने लगी हैं। ये आपके मन की बातें भी जान लेती हैं। तकनीक आपका जीवन आसान कर रही है और रोजगार भी छीन रही है। आने वाले समय में जिसके पास डेटा होगा, वो ही भविष्य में सुपर पावर बनेगी। हम अक्सर सुनते हैं कि बैंक की लिंक फेल हो गई। या किसी पोर्टल का सर्वर डाउन है। यह डेटा सेंटर के कारण होता है।

विज्ञापन

सेन ने कहा कि डिजिटल वर्ल्ड ऐसा वर्ल्ड है, जहां आपके अकाउंट से अमेरिका, चीन से पैसा निकाल सकता है। हमें तकनीक के इस दौर में सतर्कता भी बरतनी होगी। यदि हम घबराकर तकनीक को नहीं अपनाएंगे तो दस- पंद्रह साल पीछे रह जाएंगे। सेन ने कहा कि हम पूरी दुनिया को डिजिटलाइज कर रहे हैं। कई बड़ी कंपनियों में देश के युवा हैं। तकनीक आती रहेगी जाती रहेगी, लेकिन हमारा कल्चर हमेशा जिंदा रहेगा।

विज्ञापन


सेन ने कहा कि ऐसा भी समय आने वाला है जब आपके घर मे रोबोट बर्तन धोएगा। हेल्थ केयर में तकनीक फ़ायदेमंद साबित हो रही है। भविष्य में इंसान की उम्र 100 साल से ज्यादा बढ़ जाएगी। अपराध को रोकने के लिए तकनीक मददगार हो रही है। कई क्षेत्रों में तकनीक ने इंसान का काम आसान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तकनीक और हैकर दोस्त
सेन ने सवालों के जवाब भी दिए। उन्होंने कहा कि तकनीक और हैकर का पुराना दोस्ताना होता है, जो तकनीक बनाता है। वो उसका गलत इस्तेमाल भी कर सकता है। चाइनीज एप आया। लोगों को लोन बांटे, बाद में ब्लैकमेल करने लगे तो लोग आत्महत्या करने लगे। अतिथि को स्मृति चिन्ह कुलपति रेणु जैन ने दिए। कार्यक्रम का संचालन पल्लवी अढ़ाव ने किया। आभार अजीत सिंह नारंग ने माना। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed