{"_id":"63c6b54daebeb333346ce372","slug":"new-song-of-cleanliness-launched-in-indore-will-touch-the-seventh-sky-for-the-seventh-time-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: देश के सबसे साफ शहर इंदौर में स्वच्छता का नया गाना लॉन्च, छुएगा सातवां आसमान सातवीं बार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: देश के सबसे साफ शहर इंदौर में स्वच्छता का नया गाना लॉन्च, छुएगा सातवां आसमान सातवीं बार
Tue, 17 Jan 2023 08:18 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Tue, 17 Jan 2023 08:18 PM IST
सार
देशभर में छह बार सफाई में नंवर वन रहने वाला इंदौर अब अपने शहरवासियों को सातवीं बार भी स्वच्छता का खिताब बरकरार रखने के लिए प्रेरित करेगा। इसके लिए नया गाना लॉन्च हुआ है।
विज्ञापन
इंदौर में रोज सुबह डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के लिए आने वाले वाहनों पर नया गीत सुनाई देगा।
- फोटो : amar ujala digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में रोज सुबह डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के लिए आने वाले वाहनों पर नया गीत सुनाई देगा। मंगलवार को मेेयर पुष्यमित्र भार्गव ने स्वच्छता का नया गीत लॉन्च किया है। इसके बोल हैं- मनाएं स्वच्छता का त्यौहार, सातवीं बार, छुएगा सातवां आसमान सातवीं बार। इस मौके पर मेयर ने कहा कि स्वच्छता इंदौर की पहचान है, इंदौर स्वच्छता में लगातार छह बार नंबर वन है। अब स्वच्छता के सातवें आसमान को छूने को तैयारी हमें करना है। इसके लिए स्वच्छता के नए गीत की लाॅचिंग की गई है, ताकि शहरवासी उसे रोज सुनकर प्रेरित हो सकें।
समारोह में नगर निगम की पत्रिका का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा कि इंदौरियों को जो दायित्व सौंपा जाता है उसे वे दक्षता के साथ पूर्ण करते हैं। जिस प्रकार से स्वच्छता को इंदौर ने जन आंदोलन बनाकर देश में सिरमौर बनाया है।
विज्ञापन
इस अवसर पर जनक पल्टा, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, अरविंद तिवारी, रामचन्द्र शर्मा वैदिक, महापौर परिषद सदस्य अश्विनी शुक्ल, नंदकिशोर पहाडिया, राजेश उदावत, निरंजनसिंह चैहान, अधीक्षण यंत्री महेश शर्मा, सचिव राजेन्द्र गैरोठिया आदि मौजूद थे।

यह सिलसिला इस साल भी बरकरार रहेगा। सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि एक बार स्वच्छता में सिरमौर बनना आसान है, लेकिन लगातार सिरमौर बने रहना बहुत ही कठिन है। इसे इंदौर ने कर दिखाया। देश के अन्य शहरों ने स्वच्छता माॅडल अपनाया है। कृष्णकुमार अष्ठाना ने कहा कि नगर निगम इंदौर द्वारा पत्रिका नागरिका का विमोचन आज किया गया है, इंदौर ने भारत ही नहीं बल्कि देश में अपनी अलग पहचान बनाई है। यह पत्रिका इंदौर शहर की आवाज बनकर जन-जन तक पहुंचेगी।