फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   New corporator Harshika Singh said – Maintaining the number one cleanliness ranking of Indore is the first pr

Indore News:नई निगमायुक्त हर्षिका सिंह ने कहा-इंदौर की नंबर वन स्वच्छता रैंकिंग बरकरार रखना पहली प्राथमिकता

Wed, 05 Apr 2023 03:26 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 05 Apr 2023 03:26 PM IST
सार

बावड़ी हादसे में आपदा प्रबंधन की चूक पर हर्षिका सिंह ने कहा कि कुएं-बावड़ियों का सर्वे हो चुका है। उन्हें अतिक्रमण से मुक्त किया जा रहा है। आपदा प्रबंधन को लेकर जो कमियां रही है, उसकी समीक्ष कर उसे दूर किया जाएगा।

विज्ञापन
New corporator Harshika Singh said – Maintaining the number one cleanliness ranking of Indore is the first pr
हर्षिका सिंह ने लिया चार्ज - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

वर्ष २०१२ की आईएएस हर्षिका सिंह ने बुधवार को इंदौर निगमायुक्त का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने इसके बाद अफसरों की बैठक ली और मेयर पुष्यमित्र भार्गव से भी मुलाकात की।

विज्ञापन

मीडिया से चर्चा में हर्षिका सिंह ने कहा कि स्वच्छता रैंकिंग में पहला स्थान की आदत में शुमार हो चुका है। किसी भी अफसर के लिए यह बड़ी चुनौती होती है कि इंदौर की स्वच्छता की रैंकिंग को बरकरार रखे। मेरे लिए भी प्राथमिकता सफाई ही रहेगी। अब समय काफी कम है और सर्वे भी शुरु होगा, इसलिए हम स्वच्छता के कामों को पहले पूरा करेंगे।

विज्ञापन

आपदा प्रबंधन की कमियां दूर करेंगे

बावड़ी हादसे में आपदा प्रबंधन की चूक पर हर्षिका सिंह ने कहा कि कुएं-बावड़ियों का सर्वे हो चुका है। उन्हें अतिक्रमण से मुक्त किया जा रहा है। आपदा प्रबंधन को लेकर जो कमियां रही है, उसकी समीक्ष कर उसे दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और जनता की अपेक्षा रहती है कि जो भी प्रोजेक्ट है, उनका लाभ जल्दी मिले। मेरी यह कोशिश रहेगी कि काम समयसीमा में पूरे हो। निगम के अफसरों की टीम के साथ मिलकर हम बेहतर परिणाम देने की कोशिश करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


जनता के साथ टीम की तरह काम करेंगे

हर्षिका सिंह ने कहा कि इंदौर की जनता के बारे में सुना है कि जनभागीदारी से यहां काम आसान हो जाते है। एक निगमायुक्त के तौर पर मैं भी चाहूंगी कि जनता का सहयोग मुझे भी मिले। जनता के साथ हम भी एक टीम की तरह काम करेंगे और जनता से जुड़े जो भी छोटे-बड़े मामले है, उन्हें हल किया जाएगा। नगर निगम की जनसुनवाई को भी प्रभावी बनाया जाएगा।    

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed