फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   ndore: Partner who murdered businessman Chirag Jain arrested, spent time absconding in Haridwar, Mathura

Indore: कारोबारी चिराग जैन की हत्या करने वाला पार्टनर गिरफ्तार, हरिद्वार, मथुरा में काटी फरारी

Wed, 10 Sep 2025 06:19 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 10 Sep 2025 06:19 AM IST
सार

मिलन हाइट्स निवासी चिराग जैन विवेक के व्यापारिक पार्टनर  थे। 23 अगस्त को विवेक ने उनकी उनके फ्लैट पर जाकर हत्या कर दी। चाकू मारने के बाद विवेक खुद अपनी कार से भाग गया था। बाद में कार बायपास पर मिली। वह दूसरे वाहन से निकल गया था। 

विज्ञापन
ndore: Partner who murdered businessman Chirag Jain arrested, spent time absconding in Haridwar, Mathura
विवेक जैन गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर में हुई कारोबारी चिराग जैन की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पार्टनर रहे विवेक जैन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए अपना हुलिया भी बदल लिया था। आरोपी ने उज्जैन,हरिद्वार, ऋषिकेश, मथुरा के अलावा राजस्थान में भी फरारी काटी थी। वह अपने रिश्तेदारों के संपर्क में था, पुलिस को उसके बारे में लगातार सूचना मिल रही थी। उसे घेराबंदी कर बायपास के पास से गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिलन हाइट्स निवासी चिराग जैन विवेक के व्यापारिक पार्टनर  थे। 23 अगस्त को विवेक ने उनकी उनके फ्लैट पर जाकर हत्या कर दी। चाकू मारने के बाद विवेक खुद अपनी कार से भाग गया था। बाद में कार बायपास पर मिली। वह दूसरे वाहन से निकल गया था। चार माह पहले दोनों समझौता कर अलग हो गए थे, लेकिन विवेक उससे बैंक में गिरवी संपत्ति को मुक्त कराने के लिए विवेक से पैसा मांगा था, लेकिन विवेक इसके लिए तैयार नहीं थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विवेक जब चाकू मार रहा था, तो चिराग का दस वर्षीय बेटा उसे रोक रहा था,लेकिन विवेक ने बेटे के सामने ही हत्या कर दी। इसके बाद वह लिफ्ट से उतरा व भाग गया। वार करने से चाकू का हत्या भी टूट गया था। उसने चाकू भी फ्लैट में ही फेंक दिया। विवेक के भाई भिंड व ग्वालियर में रहते है। घटना के बाद वे भी फरार हो गए थे। पुलिस ने उसकी तलाश में कई जगह छापे मारे। रिश्तेदारों को पूछताछ के लिए घर से उठाया था। इसके बाद विवेक के बारे में पुलिस को सुराग मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed