फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   ndore: AKVN executive director Rathore said - increasing earth's temperature is an alarm bell.

Indore: एकेवीएन के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राठौर बोले-धरती का तापमान बढ़ना खतरे की घंटी

Mon, 20 Nov 2023 09:31 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 20 Nov 2023 09:31 PM IST
सार

वरिष्ठ वास्तुविद हितेंद्र मेहता ने कहा कि शहरों से कार्बन उत्सर्जन कम करने के लिए हमे बिल्डिंग निर्माण में नई तकनीकों को अपनाना होगा। यातायात आधारित विकास और मिश्रित भू उपयोग पर फोकस करना होगा। 

विज्ञापन
ndore: AKVN executive director Rathore said - increasing earth's temperature is an alarm bell.
एकेवीएन के एक्जीकेटिव डायरेक्टर राजेश राठौर। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

आर्किटेक्ट् इंजिनियर की नेशनल कांन्फ्रेस का समापन सोमवार को इंदौर में हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश औद्योगिक केंद्र विकास निगम के कार्यकारी निदेशक राजेश राठौर थे। उन्होंने कहा कि धरती का तापमान बढ़ना हमारे लिए खतरे की घंटी है।

विज्ञापन


अब तक कार्बन उत्सर्जन कम करने की चिंता अंतरर्राष्ट्री मंचों पर होती थी, लेकिन अब इंदौर जैसे शहरों में इस पर चर्चा हो रही है तो यह सुखद संकते है। हम छोटे प्रयासों से ही लक्ष्य हासिल कर सकते है। उन्होंने कहा कि हमें फिर परंपरागत जीवन की ओर लौटना होगा।यह आयोजन द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजिनियर ने ब्रियलंट कंवेशन सेंटर में किया गया था, जिसमें देशभर के 100 आर्किटेक्ट इंजिनियर ने भाग लिया था।

विज्ञापन

स्वागत उद्बोधन में संस्था अध्यक्ष इंजीनियर आर पी गौतम ने कहा कि हमें डेवलपमेंट मे थ्री आर का प्रयोग करना चाहिए । साथ ही आज ऐसे निर्माण जरूर होने चाहिए जो सस्टेनेबल डेवलपमेंट के दायरे में आते हो। वरिष्ठ वास्तुविद हितेंद्र मेहता ने कहा कि शहरों से कार्बन उत्सर्जन कम करने के लिए हमे बिल्डिंग निर्माण में नई तकनीकों को अपनाना होगा। यातायात आधारित विकास और मिश्रित भू उपयोग पर फोकस करना होगा। इससे शहरों में अनावश्यक ट्रैफिक में कमी आएगी और कार्बन उत्सर्जन कम होगा। हरियाली बढ़ाने के लिए गंभीरता से सोचना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


नगर तथा ग्राम निवेश के पूर्व अधिकारी वी पी कुलश्रेष्ठ ने कहा कि हमे सस्टेनेबल सिटी बनाना होगी, जिसमें ट्रांसपोर्ट, शहरीकरण ,ग्रीन बिल्डिंग, वेस्ट मैंनेजमेंट पर काम करने की आवश्यकता है। इस दिशा मे सरकार को भी ध्यान देने की जरूरत है। वेस्टेज कम से कम हो और उसका निष्पादन भी होना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed