{"_id":"64c91082616660defb0d6763","slug":"municipal-corporation-employee-raped-in-indore-victim-died-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: इंदौर में नगर निगम कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, पीड़िता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: इंदौर में नगर निगम कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, पीड़िता की मौत
Tue, 01 Aug 2023 07:32 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Tue, 01 Aug 2023 07:32 PM IST
सार
मामला शहर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र का है। रिपोर्ट में दुष्कर्म के कारण युवती की मौत की बात सामने आती है तो आरोपी के खिलाफ धाराएं और भी बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
INDORE NEWS
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में एक नगर निगम कर्मचारी ने कुछ दिन पहले 21 वर्षीय युवती से दुष्कर्म किया था। पीड़िता की अस्पताल में मौत हो गई। मामला शहर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र का है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अगर रिपोर्ट में दुष्कर्म के कारण युवती की मौत की बात सामने आती है तो आरोपी के खिलाफ धाराएं और भी बढ़ाई जाएंगी।
डिप्रेशन में चली गई थी युवती
डीसीपी आदित्य मिश्रा ने बताया कि युवती की मौत के बाद मेडिकल रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं। डॉक्टरों और परिवार वालों ने बताया कि युवती पहले से ही दूसरी बीमारियों से ग्रसित थी। मल्हारगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती से पड़ोस में रहने वाले नगर निगम कर्मचारी भोला उर्फ विक्की ने दुष्कर्म किया गया था। दुष्कर्म के बाद युवती की तबीयत अधिक खराब हो जाने की वजह से उसे अस्पताल में एडमिट कराया था। मंगलवार सुबह एक अगस्त को युवती की मौत हो गई। परिवार का कहना है कि वह डिप्रेशन में चली गई थी और उससे उबर नहीं पा रही थी। पुलिस ने डॉक्टरों से रिपोर्ट भी मांगी है अगर दुष्कर्म के कारण युवती की मौत की बात सामने आती है तो आरोपी पर धारा 376 के साथ अन्य धाराएं भी बढ़ाई जाएंगी। आरोपी पुलिस की हिरासत में है और हम मामले की जांच कर रहे हैं।