Indore News: भगवानों पर टिप्पणी करने वाले फारुकी की सुनवाई अब इंदौर में
भगवानों पर अभद्र टिप्पणी करने वाले मुनव्वर फारूकी के सभी केस अब इंदौर में सुने जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर सुप्रीम कोर्ट ने इंदौर ट्रांसफर कर दी हैं। वह हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में घिरे हुए हैं।
मुनव्वर ने 2021 में एक कार्यक्रम के दौरान इंदौर में हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया था। इसके बाद मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में मुनव्वर पर केस दर्ज किए गए थे।
मुनव्वर फारूकी के उस स्टैंडअप कॉमेडी शो में बड़ी संख्या में लोग आए थे। इसमें मुनव्वर ने हिंदू देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कही थीं। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे लेकर आपत्ति ली थी और काफी हंगामा हुआ था। इस पर पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद फारूकी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
भगवान राम सीता पर भी की टिप्पणी
बाद में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर फारूकी को एक माह बाद जेल से रिहा किया गया था। इस बीच गिरफ्तारी के बाद में उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें वे राम-सीता पर अभद्र टिप्पणी करते हुए नजर आए थे।
