{"_id":"64f60d2c0cca1ba9180f9397","slug":"mr-murdered-to-spread-terror-in-the-area-three-accused-arrested-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: क्षेत्र में दहशत फैलाने के लिए की एमआर की हत्या, तीन आरोपी पकड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: क्षेत्र में दहशत फैलाने के लिए की एमआर की हत्या, तीन आरोपी पकड़ाए
Mon, 04 Sep 2023 10:30 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Mon, 04 Sep 2023 10:30 PM IST
सार
पंढ़रीनाथ इलाके के कबूतरखाना में रियाज उर्फ शानू की रविवार रात में हत्या कर दी गई थी। क्रिकेट के मामूली विवाद में यह हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
INDORE NEWS
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंढ़रीनाथ इलाके के कबूतरखाना में एमआर की हत्या के बाद लोगों ने डेढ़ घंटे तक चक्काजाम किया। वहीं पुलिस ने हत्या के मामले में फरार दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पंढ़रीनाथ इलाके के कबूतरखाना में रियाज उर्फ शानू की रविवार रात में हत्या कर दी गई थी। क्रिकेट के मामूली विवाद में यह हत्या कर दी गई थी। रातभर छापेमारी के बाद पुलिस ने देर रात सलमान लाला के भाई रिजवान और गोलू को देर रात हिरासत में ले लिया। वहीं एक रिश्तेदार के यहां से फिरोज पुत्र अब्दुल राशिद मौलाना को भी पकड़ लिया। आरोपियों ने रात में रियाज पर तलवार से हमला किया था। रियाज की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। जबकि तलवार लगने से सईद के साथ अफजल, यूसुफ और शरीफ घायल हो गए।
दहशत बनाने के लिए की हत्या
पुलिस के मुताबिक रिजवान जेल से कुछ दिन पहले ही छूटा है। जिसके बाद वह कबूतरखाना स्थित ससुराल में आकर रहने लगा। यहां उसे कम लोग पहचानते थे। जिसके चलते वह इलाके में भी अपनी दहशत कायम करना चाहता था। इसके चलते उसने क्रिकेट के मामूली विवाद में इलाके में आकर एमआर की हत्या कर दी और चार लोगों को घायल कर दिया। लोगों ने सुबह सैकड़ों की संख्या में पहुंच कर क्षेत्र का रोड जाम कर दिया और आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की। साथ ही फरार चल रहे अन्य आरोपियों को गिरफ्तारी नहीं होने पर रोष जताया। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर मामले को संभाला और आरोपियों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।