फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MPPSC Protest: Rahul Gandhi came out in support of students, verbally attacked BJP

MPPSC Protest: छात्रों के हक में उतरे राहुल गांधी, बोले- युवाओं का एकलव्य की तरह अंगूठा काट रही है सरकार

Fri, 03 Jan 2025 06:44 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 03 Jan 2025 06:44 PM IST
सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा पर छात्रों के भरोसे को तोड़ने और लोकतांत्रिक प्रणाली का गला घोंटने का आरोप लगाया है। विरोध के दौरान दो छात्र नेताओं को हिरासत में लेकर जेल भेजने से विवाद और गहरा गया।
 

विज्ञापन
MPPSC Protest: Rahul Gandhi came out in support of students, verbally attacked BJP
जेल भेजे गए राधे और रणजीत की हक में उतरे राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (पीएससी) की ओर से 2025 के लिए केवल 158 पदों की घोषणा के बाद बवाल मचा हुआ है। अब इस मामले में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी भाजपा पर तीखा हमला बोल दिया है। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा सरकार ने छात्रों के भरोसे को तोड़ दिया है। उन्होंने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने एमपीपीएससी के 700 पदों की भर्ती का वादा किया था, लेकिन केवल 158 पदों के लिए अधिसूचना जारी की गई।

विज्ञापन


विज्ञापन


राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी पोस्ट में लिखा 'भाजपा भारत के युवाओं का बिल्कुल एकलव्य जैसा अंगूठा काट रही है, उनका भविष्य मिटा रही है। सरकारी भर्ती में विफलता बड़ा अन्याय है। पहले तो भर्ती नहीं निकलती। भर्ती निकल जाए तो एग्जाम समय पर नहीं होते। एग्जाम हो तो पेपर लीक करवा दिए जाते हैं। और जब युवा न्याय मांगते हैं तब उनकी आवाज़ को बेरहमी से कुचला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में UP और बिहार की घटनाओं के बाद अब मध्यप्रदेश में MPPSC में हुई गड़बड़ी का विरोध कर रहे दो छात्रों को जेल में डाल दिया गया है। वो भी तब जब मुख्यमंत्री ने ख़ुद छात्रों से मुलाकात कर उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया था। BJP की सरकार ने छात्रों के भरोसे को तोड़ा है और लोकतांत्रिक प्रणाली का गला घोंटा है। छात्रों के अधिकार की लड़ाई में हम उनके साथ हैं। भाजपा को देश के युवाओं के हक की आवाज किसी कीमत पर दबाने नहीं देंगे।'


ये है मामला
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (पीएससी) की ओर से 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ, जिसमें 158 पदों की घोषणा की गई, जबकि सरकार ने 700 पदों की भर्ती का वादा किया था। इस नोटिफिकेशन के बाद से युवाओं में आक्रोश है। इस मसले पर कल से ही विवाद मचा हुआ है। युवओं ने नोटिफिकेशन के विरोध में जमकर हंगामा करते हुए आंदोलन शुरू कर दिया। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आंदोलन के प्रमुख और एनईवाययू के संयोजक राधे जाट और रणजीत किशानवंशी को हिरासत में लिया और बाद में उन्हें जेल में भेज दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed