एमपीपीएससी 2021 की फाइनल चयन सूची गुरुवार शाम को जारी हुई। (मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग) ने राज्य सेवा परीक्षा 2021 में 87 प्रतिशत अभ्यर्थियों का ही परिणाम जारी किया है। ओबीसी आरक्षण मामला कोर्ट में लंबित होने के कारण यह निर्णय लिया गया है। इसके साथ अलग-अलग विभाग के चयनित अभ्यर्थियों के साथ ही अनुपूरक सूची भी तैयार की गई है। फाइनल नतीजों में टॉप-10 में से 7 लड़कियां हैं वहीं 24 डिप्टी कलेक्टर्स की लिस्ट में 12 बेटियों ने जगह बनाई है। इस नतीजे के साथ प्रदेश को 24 डिप्टी कलेक्टर, 13 डीएसपी, जिला पंजीयक सहायक संचालक, वाणिज्य कर अधिकारी, श्रम अधिकारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, अतिरिक्त सहायक विकास आयुक्त, नायब तहसीलदार, सहायक श्रम अधिकारी, वाणिज्यिक कर निरीक्षक सहित पदों पर 243 नए अधिकारी मिल गए हैं।
सरकार की फ्री कोचिंग से तैयारी करने वाली अंकिता बनी टॉपर
अंकिता पाटकर रायसेन की रहने वाली हैं और उन्होंने पहला स्थान हासिल किया है। अंकिता पाटकर 1575 में से 942 अंक हासिल कर पहले स्थान पर रही हैं। अंकिता के पिता दौलतराम पाटकर पोस्ट ऑफिस एजेंट हैं और मां चंद्रकला पाटकर हाल ही में सहायक शिक्षिका के पद से रिटायर हुई हैं। वे पांच भाई-बहन हैं और सभी चारों बहनें सरकारी नौकरी में हैं। भाई सबसे छोटा है, जो पीएससी की तैयारी कर रहा है। अंकिता ने नवोदय विद्यालय बाड़ी से पढ़ाई की और फिर ग्रेजुएशन के बाद पीपल गर्ल एसोसिएशन स्कीम से ओबीसी बच्चों को मिलने वाली फ्री ऑफ कॉस्ट सिविल सर्विसेज की तैयारी की। 2019 में प्रीलिम्स और मेन्स क्लीयर किया। इंटरव्यू तक पहुंची पर 13% में ओबीसी होल्ड होने की वजह से रिजल्ट नहीं आया। 2020 में एग्जाम दिया पर प्रीलिम्स क्लीयर नहीं हुआ। इसके बाद 2021 में फिर कोशिश की दूसरी कोचिंग शुरू की। टेस्ट सीरीज जॉइन की, वहां से मेन्स का कंटेंट लिया। फिर वहां के नोट्स से भी तैयारी की। इस बार रिजल्ट पॉजिटिव रहा। लास्ट ईयर वर्ग तीन प्राइमरी शिक्षक में सिलेक्शन हुआ था। साथ ही अभी व्यापमं, पटवारी ग्रुप-4 का एग्जाम भी क्लियर किया था। उसमें सिलेक्शन सहायक विकास विस्तार अधिकारी के पद पर हुआ और मार्च में ही ड्यूटी जॉइन की। 2021 के मेंस के समय जॉब शुरू की और रायसेन में रहकर तैयारी करने लगी। सुबह 6 से 10 बजे तक पढ़ती थी। 10 मिनट तैयार होने के लिए लेती थी और सीधे नौकरी में पहुंच जाती थी। साढ़े 4 बजे स्कूल से आती थी। शाम 5 बजे पढ़ने बैठती, जो रात 12 बजे तक चलती थी। जॉब के समय 8 से 9 घंटे पढ़ती थी। शनिवार-रविवार को 24 घंटे होते थे। उसमें रिवीजन और नए टॉपिक को तैयार करती थी। ऑफिस में भी समय मिलते ही पढ़ाई कर लेती थी।
2 of 2
राजनंदनी ठाकुर और अर्जुन सिंह
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
रायसेन की अंकिता पहले नंबर पर
टॉपर्स लिस्ट में उज्जैन की राजनंदनी ठाकुर और उनके भाई अर्जुन सिंह ठाकुर का एक साथ डिप्टी कलेक्टर पद के लिए चयन हुआ है। राजनंदनी की 14वी और अर्जुन की 21वी रैंक आई है। राजनंदिनी बास्केटबाल प्लेयर भी रही हैं।
शुक्रवार शाम एमपीपीएससी 2022 मेन्स एग्जाम का रिजल्ट घोषित
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने शुक्रवार शाम मेन्स एग्जाम 2022 का रिजल्ट भी घोषित कर दिया। मेन्स 2022 के लिए जनवरी 2024 में 8 से 13 तारीख तक परीक्षा आयोजित की गई थी। इंटरव्यू के लिए कुल 1286 कैंडिडेट का सिलेक्शन किया गया है। इंटरव्यू की तारीख अलग से बाद में घोषित की जाएगी।