फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MP News Monalisa: Monalisa's father Dada said- my granddaughter should get police protection

Viral Monalisa: ‘पता नहीं था कुंभ पोती के लिए मुसीबत बन जाएगा’ मोनालिसा के लिए दादा ने मांगी सुरक्षा; जानें

Sat, 25 Jan 2025 12:35 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 25 Jan 2025 12:35 PM IST
सार

Monalisa: महेश्वर की एक बस्ती में मोनालिसा भोसले का परिवार रहता है। दादा लक्ष्मण बताते है कि उनका पूर्वज मुबंई के पास के किसी गांव के थे। माला बनाने का पुश्तैनी काम वर्षों से उनका परिवार करता आ रहा है। 

विज्ञापन
MP News Monalisa: Monalisa's father Dada said- my granddaughter should get police protection
वायरल मोनालिसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज महाकुंभ में वायरल गर्ल मोनासिला मध्य प्रदेश के महेश्वर की रहने वाली है। फिलहाल वह अपने माता-पिता के साथ कुंभ में ही है, लेकिन महेश्वर में रहने वाले उसके परिजन चिंतित है। मोनालिसा के दादा लक्ष्मण भौसले कहते है कि लोग वीडियो बनाने के लिए उसके आगे-पीछे भाग रहे है। वह कुंभ में काफी परेशान है। उसे पुलिस सुरक्षा मिलना चाहिए। वह शाही स्नान तक कुंभ छोड़कर आना नहीं चाहती है।

विज्ञापन


विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

उसने जिद की और हमने भेज दिया
महेश्वर की एक बस्ती में मोनालिसा भोसले का परिवार रहता है। दादा लक्ष्मण बताते है कि उनका पूर्वज मुबंई के पास के किसी गांव के थे। माला बनाने का पुश्तैनी काम वर्षों से उनका परिवार करता आ रहा है। वे बताते है कि मोनालिसा पहले महेश्वर के घाट पर ही माला बेचने का काम करती था। उसने आज तक कुभं नहीं देखा था। परिवार के अलावा बस्ती की अन्य लड़कियां भी जा रही थी, तो उसने भी प्रयागराज जाने की जिद की।


दादा ने कहा कि हमने भेज दिया, लेकिन पता नहीं था कि वहां मोनालिसा के लिए परेशानी खड़ी हो जाएगी। लक्ष्मण कहते है कि हमारा तो धंधा है मेलों में महाकुभों में जाकर मालाएं बेचेना। लोग माला खरीदने के बजाए मोनालिसा के साथ फोटो खिंचाना चाहते है। उसके साथ कुछ गलत न हो, इसलिए पुलिस को उसे सुरक्षा देना चाहिए। वे कहते है कि वह नासिक और उज्जैन के कुंभ में भी मालाएं बेचने जाएगी। दादा कहते है कि मोनालिसा बचपन से ही सुंदर है। उसकी उम्र ज्यादा नहीं है, लेकिन अभी से उसके लिए रिश्ते आ रहे है। वह जिसे पंसद करते, उसके साथ ही हम उसका विवाह कराएंगे।

मोनालिसा को लोगों ने किया परेशान
बता दें कि मोनालिसा के लिए कुंभ में मुसीबत बनती जा रही है। उनके साथ फोटो लेने के लिए एक भीड़ जुट रही है। हाल फिलहाल में एक वीडियो में मोनालिसा लाल सलवार सूट में दिख रही थी। जहां वे सेल्फी लेने के लिए आ रहे लोगों से बचने की कोशिश कर रही थीं। उनके एक परिवार का सदस्य उन्हें भीड़ से दूर ले जाता दिख रहे थे, जबकि अन्य लोग उन्हें पुरुषों से बचाने की कोशिश कर रहे थे। वीडियो के अंत में मोनालिसा दुखी होकर बैठ जाती हैं और अपना चेहरा दुप्पटे से ढक लेती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed