{"_id":"67cac1878f84bbb50701a7be","slug":"mp-news-indore-student-dies-under-suspicious-circumstances-in-dhanbad-iit-ism-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: इंदौर के छात्र की धनबाद में संदिग्ध मौत, हॉस्टल की बाथरूम में मिला शव, इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: इंदौर के छात्र की धनबाद में संदिग्ध मौत, हॉस्टल की बाथरूम में मिला शव, इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था
Fri, 07 Mar 2025 03:21 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर\धनबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर\धनबाद
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 07 Mar 2025 03:21 PM IST
सार
धनबाद में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे इंदौर के छात्र की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। हॉस्टल की बाथरूम में उसका शव पड़ा मिला। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोयला नगरी के नाम से मशहूर झारखंड के धनबाद में इंदौर के रहने वाले एक छात्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। छात्र का शव धनबाद के आईआईटी-आईएसएम के हॉस्टल से बरामद किया गया है। मृतक छात्र इंजीनियरिंग के तीसरे वर्ष में था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, धनबाद आईआईटी-आईएसएम से इंजीनियरिंग कर रहे तन्मय प्रजापति की लाश हॉस्टल के बाथरूम से बरामद की गई। तन्मय इंदौर का रहने वाला था। आईआईटी-आईएसएम के सुरक्षा अधिकारी राम मनोहर ने बताया कि तन्मय इंस्टीट्यूट के एक्वामरीन हॉस्टल की नौवीं मंजिल पर रहता था। करीब रात 10 बजे हॉस्टल का बाथरूम अंदर से लॉक था। काफी देर तक आवाज लगाने के बाद भी किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो गेट तोड़ा गया। इस दौरान छात्र तन्मय बेहोशी की हालत में पड़ा था। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर नौशाद आलम खुद इस मामले को देख रहे हैं। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में तन्मय के किसी दवा का सेवन करने की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। छात्र की मौत की जांच की जा रही है। इस दौरान जो भी सामने आएगा उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
