फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MP Lok Sabha 4th Phase Voting News Ujjain Female Officer Suspend Youth Died in Ratlam Polling Station

Mp Lok Sabha Chunav: मोदी के लिए वोट मांगने वाली अफसर को हटाया, मतदान के बाद युवक की मौत, पढ़ें चर्चित घटनाएं

Mon, 13 May 2024 02:51 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 13 May 2024 02:51 PM IST
सार

MP Lok Sabha 4th Phase Voting News: मध्य प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। यहां दोपहर एक बजे तक 48.52 फीसदी मतदान हो चुका है। इस दौरान घटी पांच बड़ी घटनाओं के बारे में जानिए...।

विज्ञापन
MP Lok Sabha 4th Phase Voting News Ujjain Female Officer Suspend Youth Died in Ratlam Polling Station
महिला पीठासीन अधिकारी को हटाया, रतलाम में युवक की मौत, महिला की कमल छाप साथी पर विवाद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में मध्य प्रदेश की आठ सीटों पर मतदान जारी है। इंदौर, उज्जैन, देवास, खरगोन, रतलाम, मंदसौर, खंडवा और धार सीट पर वोटिंग हो रही है। दोपहर एक बजे तक प्रदेश में 48.52 फीसदी वोटिंग हो चुकी हैं। यहां सुबह सात बजे से मतदान जारी है जो शाम छह बजे तक चलेगा।

विज्ञापन


सुबह से ही इन सीटों पर कुछ ऐसे मामले सामने आए जिनसे विवाद की स्थिति बन गई। उज्जैन में पीठासीन महिला अधिकारी ने पीएम मोदी के नाम पर वोट मांगे, धार में कर्मचारी की मौत हो गई। इंदौर में नोटा को लेकर भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता भिड़ गए। अब विस्तार से जानिए, चुनाव के दौरान घटी पांच घटनाओं के बारे में ...। 
विज्ञापन


नोटा के नाम पर भिड़े कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता 
मप्र की इंदौर लोकसभा सीट पर सुबह से ही मतदान जारी है। कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय बम के नाम वापस लेने के बाद यहां भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी के सामने विपक्षी उम्मीदवार नहीं है। ऐसे में कांग्रेस यहां नोटा पर जोर दे रही है। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बूथों के बाहर नोटा के लिए टेबल लगाई है। शहर के नंदा नगर स्थित सुगनी देवी कॉलेज परिसर में नोटा टेल को लेकर कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं में विवाद हो गया।  मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग किया। इसके बाद मामला शांत हुआ। शहर में अन्य जगह से भी छुटपुट विवाद की खबरें सामने आई हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन




मोदी के लिए वोट मांगने वाली पीठासीन अधिकारी को हटाया 
उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र के मतदान केंद्र क्रमांक 35 पर एक महिला पीठासीन अधिकारी आरती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट मांग रही थी। जानकारी लगते ही कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार मतदान केंद्र पर पहुंचे और उन्होंने अधिकारियों से बात कर शिकायत की। उन्होंने अधिकारी को पीठासीन अधिकारी का वीडियो दिखाया। लेकिन, अधिकारियों ने उनकी बात नहीं मानी तो परमार धरने पर बैठ गए। बाद में कलेक्टर ने महिला अधिकारी पर कार्रवाई करते हुए उसे हटा दिया। हालांकि, महिला अधिकारी ने इसे लेकर माफी भी मांगी थी।    

'यह सिर्फ कमल का फूल है, पंजे वाले क्या हाथ काटकर अंदर जा रहे हैं'      
खंडवा संसदीय क्षेत्र के सनावद में बूथ क्रमांक 180 पर एक महिला कमल के फूल की प्रिंट वाली साड़ी पहनकर मतदान करने पहुंची। इस पर कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र पटेल ने आपत्ति ली। इसे लेकर महिला ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह सिर्फ कमल का फूल का है। इस पर कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि यह एक राजनीतिक पार्टी का चिन्ह हैं। इसके बाद महिला ने कहा कि आप मुझे बताइए कि क्या हाथ के पंजे वाले हाथ काटकर अंदर जा रहे हैं। इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि यह निर्वाचन आयोग तय करेगा। इस मामले को लेकर काफी देर तक विवाद के हालात बने रहे।  



कर्मचारी की हार्ट अटैक से मौत
धार जिले में चुनावी ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। विकाश खंड तिरला के बीओ सुमन वासने को देर रात घर पर साइलेंट अटैक आ गया, जिससे उनकी मौत हो गई। वे गंधवानी तहसील में शनिवार को मतदान सामग्री वितरित कर तिरला पहुंचे थे। आज सुबह भी उन्हें चुनावी ड्यूटी पर जाना था, लेकिन रात करीब 1 बजे उनकी मौत हो गई।


 

मतदान कर घर लौटे युवक की मौत  
रतलाम में मतदान के बाद एक युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जिले के टाटानगर में रहने वाले प्रकाश पिता मांगीलाल सतोगिया (36) आज सुबह 9 के करीब वोट डालने गए थे। वापस आने के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन तत्काल उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed