फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MP Election Result: Record victory in Indore, title of victory five times in a row goes to Mahendra Hardiya

MP Election Result 2023: इंदौर में रिकॉर्ड विजय, लगातार पांच बार विजय होने का तमगा महेंद्र हार्डिया के नाम

Sun, 03 Dec 2023 11:30 PM IST
दिनेश शर्मा कमलेश सेन, इंदौर
कमलेश सेन, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 03 Dec 2023 11:30 PM IST
सार

आजादी के बाद यह पहला मौका है कि इंदौर में कांग्रेस का कोई भी उम्मीदवार विजयी नहीं रहा है। 1977 में जनता पार्टी की लहर मे भी इंदौर में कांग्रेस के उम्मीदवार महू से घनश्याम पाटीदार और इंदौर 2 से यज्ञदत्त शर्मा विजय रहे थे।

विज्ञापन
MP Election Result: Record victory in Indore, title of victory five times in a row goes to Mahendra Hardiya
रमेश मेंदोला की जीत प्रदेश में सबसे बड़ी जीत है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर में सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा ने जीत हासिल की है। इस चुनाव में कई रिकॉर्ड बने हैं। सबसे बड़ी जीत, कांग्रेस प्रत्याशियों की हार सहित सबसे ज्यादा बार जीतने का रिकॉर्ड बना है।
विज्ञापन


मेंदोला की रिकॉर्ड जीत
इंदौर विधानसभा के नौ स्थानों पर भाजपा ने भारी बहुमत हासिल किया। क्षेत्र क्रमांक 2 से रमेश मेंदोला फिर रिकॉर्ड 107047 मतों से जीते हैं। वर्ष 2013 में 91017 और 2018 में 71011 मतों वे जीत चुके हैं।
विज्ञापन


लोकसभा में जीत का रिकॉर्ड
लोकसभा चुनाव में सुमित्रा महाजन की विजय वर्ष 2014 में 4,66,901 मतों का भी रिकॉर्ड 2019 में शंकर लालवानी ने तोड़ा और वे 5,47,754 मतों से विजय रहे थे। नगर निगम चुनाव में महापौर पद के लिए पुष्पमित्र भार्गव 1,33,497 मतों से विजय रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबा रिकॉर्ड पांच बार विधायक
इंदौर के किसी भी क्षेत्र से लगातार पांच बार विजय होने का रिकॉर्ड भी महेंद्र हार्डिया के नाम हो गया है। चार बार लगातार विजय होने वाले क्षेत्र 2 से रमेश मेंदोला और 4 से मालिनी गौड़ हैं।  
 
इंदौर विधानसभा : 2018 और 2023 में जीत का अंतर 
क्र  विधानसभा क्षेत्र  उम्मीदवार  दल  मतों से विजय  2023 विजय उम्मीदार  दल  मतों से विजय 
1 इंदौर-1  संजय शुक्ला  कांग्रेस  8163 कैलाश विजयवर्गीय भाजपा  57939
2 इंदौर-2 रमेश मेंदोला   भाजपा  71011 रमेश मेंदोला   भाजपा  107047
3 इंदौर-3 आकाश विजयवर्गीय  भाजपा  5751 गोलू शुक्ला  भाजपा  14757
4 इंदौर-4 मालिनी गौड़  भाजपा  43090 मालिनी गौड़  भाजपा  69837
5 इंदौर-5 महेंद्र हार्डिया  भाजपा  1132 महेंद्र हार्डिया  भाजपा  15671
6 राऊ  जीतू पटवारी  कांग्रेस  5703 मधु वर्मा  भाजपा  35522
7 महू  उषा ठाकुर  भाजपा  7157 उषा ठाकुर  भाजपा  34392
8 देपालपुर  विशाल पटेल  कांग्रेस  9044 मनोज पटेल  भाजपा  13698
9 सांवेर  तुलसीराम सिलावट  कांग्रेस  2945 तुलसीराम सिलावट  भाजपा  68854
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed