फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MP Election 2023: Vijayvargiya, owner of two houses, agricultural land in Dewas of Mandola

MP Election 2023: विजयवर्गीय दो मकानों के मालिक, मैंदोला की देवास में कृषि भूमि

Mon, 30 Oct 2023 08:08 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 30 Oct 2023 08:08 PM IST
सार

कैलाश विजयवर्गीय के पास पैतृक मकान के अलावा एक अन्य मकान है, जबकि पत्नी आशा विजयवर्गीय के पास बायपास की टाउनशीप में 17 हजार वर्गफीट का प्लाॅट है। 

विज्ञापन
MP Election 2023: Vijayvargiya, owner of two houses, agricultural land in Dewas of Mandola
विजयवर्गीय और मैंदोला ने साथ में नामांकन दाखिल किया। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

भाजपा उम्मीदवार कैलाश विजयवर्गीय और रमेश मैंदोला ने सोमवार को नामांकन दाखिल करने के साथ आय का ब्यौरा भी दिया। दी गई जानकारी के  अनुसार कैलाश विजयवर्गीय के पास पैतृक मकान के अलावा एक अन्य मकान है, जबकि पत्नी आशा विजयवर्गीय के पास बायपास की टाउनशीप में 17 हजार वर्गफीट का प्लाॅट है। जिसका बाजार मूल्य दस करोड़ 20 लाख है। मैंदोला के पास देवास के समीप छापरी गांव में दस एकड़ कृषि भूमि है, जिसकी कीमत 82 लाख रुपये है।

विज्ञापन

जानिए किसके पास क्या है

-कैलाश विजयवर्गीय के पास 94 हजार और पत्नी के पास 50 हजार नकद है।

-विजयवर्गीय के बैंक खाते में 22 लाख और पत्नी आशा के खाते में दस लाख रुपये है।

-विजयवर्गीय के पास 13 लाख और पत्नी के पास 39 लाख के गहने है।

-विजयवर्गीय के पास नंदानगर में 1.60 करोड़ का मकान है, जबकि पैतृक मकान में उनका आधा हिस्सा है। जिसकी कीमत 1.16 करोड़ है।

-पत्नी के पास बायपास की एक टाउनशिप में दस करोड़ 20 लाख की कीमत का प्लाॅट है।

-पत्नी पर 42 लाख रुपये का कर्ज है।

 

मैंदोला पर 29 लाख का होम लोन

-भाजपा उम्मीदवार रमेश मैंदोला के पास नकद 36 हजार रुपये है, जबकि बैंक में 7.31 लाख रुपये जमा है।

-बचत पत्र, एफडी में उन्होंने 3.99 लाख रुपये निवेश कर रखे है।

- उनके पास 20 ग्राम की सोने की चेन है।

-देवास के समीप एक गांव में 10 एकड़ जमीन है।

-मैंदोला पर 29 लाख का होम लोन भी है।

विजयवर्गीय के खिलाफ बंगाल में पांच केस दर्ज
विजयवर्गीय के खिलाफ बंगाल के पांच थानों में केस दर्ज है,जबकि रमेश मैंदोला पर उपचुनाव में आचार संहिता के उल्लघंन का केस शिप्रा और सांवेर थाने में दर्ज है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed