MP Election 2023: विजयवर्गीय बोले- दिग्विजय सोनिया आंटी के साथ रामलला के दर्शन करें तो बुढ़ापा सुधर जाएगा
भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि सिंह ने जवानी में जो भी भूल की हो। अब रामलला के दर्शन कर उन्हें बुढ़ापे सुधार लेना चाहिए। सिंह का यह जीवन तो जैसा भी निकला, रामजी के दर्शन से अगला जीवन धन्य हो जाएगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक से भाजपा के प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस खासकर दिग्विजय सिंह पर फिर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी इस देश के प्रधानमंत्री नहीं होते तो अयोध्या में राम मंदिर नहीं बनता। हम कहते थे कि कसम राम की खाते हैं हम मंदिर वहीं बनाएंगे, तो दिग्विजय सिंह बोलते थे कि तारीख नहीं बताएंगे।
दिग्विजय सिंह जी अयोध्या में भव्य राम मंदिर तैयार हो रहा है और जनवरी में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा है। दिग्विजय सिंह को उनकी आंटी सोनिया गांधी और परिवार के साथ रामलला के दर्शन करने जाना चाहिए। रामजी करुणानिधान हैं। उनकी जो शरण में चले जाता है, उसे रामजी माफ कर देते हैं।
विजयवर्गीय ने कहा कि सिंह ने जवानी में जो भी भूल की हो, लेकिन अब रामलला के दर्शन कर उन्हें बुढ़ापा सुधार लेना चाहिए। सिंह का यह जीवन तो जैसा भी निकल गया, रामजी के दर्शन से अगला जीवन धन्य हो जाएगा। विजयवर्गीय ने कहा कि रामचरित मानस हमारे समाज को मार्गदर्शन देती है। वह मर्यादा का पाठ पढ़ाती है, लेकिन कांग्रेस के नेता कपिल सिब्बल ने कोर्ट में कहा था कि राम एक काल्पनिक व्यक्ति है और रामचरितमानस उपन्यास है।
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ के कुर्ते फाड़ने वाले बयान पर विजयवर्गीय ने कहा कि यह बात बोलकर नाथ ने बताया कि कांग्रेस में उनकी क्या स्थिति है। कमलनाथ प्रदेश में कांग्रेस का नेतृत्व कर रहे हैं और कार्यकर्ताअेां को कपड़े दिग्विजय सिंह के फाड़ने के लिए बोल रहे हैं। नाथ गैरजवाबदार नेता हैं।
