फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MP Election 2023 result: Results of five seats will come by 4 pm, results of each round will be announced

MP Election 2023 result: शाम 7.30 तक आ जाएंगे परिणाम, हर राऊंड के परिणामों की होगी घोषणा

Sat, 02 Dec 2023 09:14 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 02 Dec 2023 09:14 PM IST
सार

सबसे पहले दोपहर ढाई से तीन बजे तक तीन नंबर विधानसभा का परिणाम आ जाएगा,क्योकि यहां कम वोटर है। इंदौर की सबसे चर्चित सीट एक नंबर विधानसभा के परिणाम भी शाम पांच बजे तक आ जाएंगे।

विज्ञापन
MP Election 2023 result: Results of five seats will come by 4 pm, results of each round will be announced
मतगणना के लिए सजी टेबलें। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर की 9 विधानसभा सीटों पर मतगणना रविवार सुबह आठ बजे से शुरू होगी। 15 हजार डाक मत पत्रों को शनिवार शाम को स्ट्रांग रुम तक पहुंचा दिया गया। सुबह सबसे पहले उनकी गिनती होगी। इंदौर की एक से लेकर पांच और सांवेर, महू देपालपुर विधानसभा सीट के परिणाम शाम छह बजे तक आ जाएंगे, लेकिन राऊ के परिणामों के लिए शाम 7.30 बजे तक इंतजार करना होगा।

विज्ञापन


वैसे शुरूआती रुझान सुबह 11 बजे से आना शुरू हो जाएंगे। निर्वाचन कार्यालय ने हर राऊंड की घोषणा की व्यवस्था की है। स्टेडियम के बाहर तक हर राउंड के परिणाम स्पीकर के माध्यम से पता चल जाएंगे। सबसे पहले दोपहर ढाई से तीन बजे तक तीन नंबर विधानसभा का परिणाम आ जाएगा,क्योकि यहां कम वोटर है।
विज्ञापन


इंदौर की सबसे चर्चित सीट एक नंबर विधानसभा के परिणाम भी शाम छह बजे तक आ जाएंगे। हर विधानसभा कक्ष में 16 टेबलें लगाई गई है। हर राउंड के बाद टोटल होगा और उसकी घोषणा होगी। उधर स्टेडियम के बाहर भाजपा कार्यालय बिल्डिंग के बाहर बड़ी स्क्रीन लगाई जा रही है। जिस पर मध्य प्रदेश व अन्य राज्यों के चुनाव नतीजों को दिखाया जाएगा। स्टेडियम के बाहर भी पुलिस बल तैनात रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कलेक्टर ने धारा 144 लगाई
धारा-144 के तहत कक्षों में मोबाइल प्रतिबंधित है। कोई भी वीडियोग्राफी नहीं कर सकेगा। उम्मीदवारों के एजेंट अपने मोबाइल फोन, स्मार्ट वाॅच, इलेक्ट्रानिक गजेट नहीं ले जा सकेंगे। आठ बजे के बाद स्टेडियम में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। स्ट्रांग रुम तक भी कर्मचारी ही जा सकेंगे। शाम सात बजे विजेता उम्मीदवार को जिला निर्वाचन अधिकारी विजयी प्रमाण पत्र देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed