फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MP Election 2023 malini gaud kailash vijaywargiya piyush joshi raja mandhwani

MP Election: कैलाश के बाद मालिनी गौड़ ने कहा मैंने भाजपा से टिकट नहीं मांगा था, पार्टी ने खुद दिया

Sat, 04 Nov 2023 08:09 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 04 Nov 2023 08:09 PM IST
सार

इंदौर विधानसभा 4 से भाजपा की विधायक मालिनी गौड़ ने कहा है कि उन्होंने पार्टी से टिकट की मांग नहीं की थी। इससे पहले कैलाश विजयवर्गीय ने भी कहा था कि वे चुनाव लड़ना नहीं चाहते थे।

विज्ञापन
MP Election 2023 malini gaud kailash vijaywargiya piyush joshi raja mandhwani
पत्रकारों से चर्चा करते विधानसभा चार के प्रत्याशी। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में विधानसभा चुनाव के लिए चार नंबर क्षेत्र से भाजपा ने मालिनी गौड़ को प्रत्याशी बनाया है। मालिनी गौड़ यहां से तीन बार विधायक रह चुकी हैं और इससे पहले उनके पति लखन गौड़ यहां से विधायक थे। मालिनी गौड़ विधायक रहते हुए महापौर भी रह चुकी हैं। लगातार उन्हें भाजपा से टिकट दिए जाने की वजह से इस बार उनका क्षेत्र के ही कई भाजपा नेता विरोध कर रहे थे। अब मालिनी गौड़ ने कहा है कि उन्होंने भाजपा में कभी टिकट की मांग नहीं की। पार्टी ने उन्हें खुद टिकट दिया है। गौरतलब है कि इससे पहले कैलाश विजयवर्गीय ने भी कहा था कि वे चुनाव लड़ना नहीं चाहते थे। 
विज्ञापन


प्रेस क्लब द्वारा आयोजित आमने सामने कार्यक्रम में भाजपा की प्रत्याशी मालिनी गौड़, कांग्रेस प्रत्याशी राजा मंधवानी और आप के प्रत्याशी डाक्टर पीयूष जोशी का आमना सामना हुआ। पत्रकारों ने मालिनी गौड़ से सवाल पूछा कि भाजपा के कई नेता आपको इस बार टिकट दिए जाने का विरोध कर रहे थे तो मालिनी ने कहा कि मैंने पार्टी से टिकट नहीं मांगा था। पार्टी ने मेरे पिछले कार्यकालों को देखते हुए मुझे फिर से टिकट दिया है। 
विज्ञापन


स्कूल में शराब की बोतलें दिखाई तो बोलीं बंद हो गया स्कूल
आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डाक्टर पीयूष जोशी ने बताया कि विधायक मालिनी गौड़ के घर के सबसे पास में मौजूद सरकारी स्कूल में ही शराब की बोतलें पड़ी रहती हैं और बच्चों को बैठने के लिए टेबल तक नहीं है। इस पर मालिनी गौड़ ने कहा कि वहां पर स्कूल नहीं लगता। पीयूष जोशी ने पलटवार करते हुए वीडियो दिखाया और कहा कि सच सबके सामने है और सबको दिख रहा है कि झूठ कौन बोल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आपने मुझसे कहा मेरा बेटा हीरा है और पत्रकारों के सामने उसे गुंडा कह रहे हैं
मालिनी गौड़ ने कांग्रेस प्रत्याशी राजा मंधवानी से कहा कि आप मुझसे मिलने आए तब कह रहे थे कि मेरा बेटा हीरा है। आज यहां पत्रकारों के सामने आप उसे गुंडा कह रहे हैं। इस पर आप के प्रत्याशी पीयूष जोशी ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा का एक दूसरे से क्या रिश्ता है यह सबको यहां दिख रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed