फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   mp election 2023 indore preparation rules

चुनाव के लिए तैयार इंदौरः सोशल मीडिया पर 24 घंटे नजर, हर क्षेत्र की वीडियो रिकार्डिंग, कई स्तर पर चेकिंग

Tue, 10 Oct 2023 08:32 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 10 Oct 2023 08:32 PM IST
सार

सड़कों और वाहनों पर लगे फ्लैक्स, बैनर, पोस्टर एवं झंडों को हटाने की कार्यवाही की गई, अधिकारियों को दायित्व दिए गए, पुलिस, निगम समेत सभी विभाग सक्रिय।
 

विज्ञापन
mp election 2023 indore preparation rules
कलेक्टर कार्यालय में बैठक। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

विधानसभा चुनाव के लिए प्रशासन भी एक्शन मोड में आ गया है। सड़कों पर लगे होर्डिंग, पोस्टर लगातार हटाए जा रहे हैं। वाहनों की चेकिंग भी तेज हो गई है। कलेक्टर ने सभी विभागों को सख्ती के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को इस संबंध में कलेक्टर ने बैठक बुलाई। बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इलैयाराजा टी ने सभी संबंधितों से आदर्श आचरण संहिता के प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। 
विज्ञापन


कलेक्टर ने राजनीतिक दलों की स्टैंडिंग कमेटी की बैठक को संबोधित किया। बैठक में पुलिस कमिश्नर मकरंद देऊस्कर, नगर निगम आयुक्त हर्षिका सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने आदर्श आचरण संहिता, सम्पत्ति विरूपण अधिनियम, कोलाहल नियंत्रण अधिनियम, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, पेड न्यूज सहित अन्य प्रावधानों की जानकारी देते हुए कहा कि इनका हर हाल में पालन किया जाए। निष्पक्ष, निर्भिक, पारदर्शी तथा शांतिपूर्ण निर्वाचन हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि सम्पत्ति विरूपण अधिनियम का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाएगा। अवैध रूप से लगे होर्डिंग, बैनर, फ्लेक्स आदि को हटाने के लिए इंदौर शहरी क्षेत्र में 14 दल बनाए गए हैं। सभी नगर परिषदों और ग्राम पंचायतवार एक-एक दल बनाए गए हैं। 
विज्ञापन


27 वाहनों का 40 हजार रुपए का चालन कटा
आदर्श आचरण संहिता के प्रभावशील होते ही जिला प्रशासन द्वारा सख्ती दिखाते हुए जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र के शासकीय भवनों, सार्वजनिक स्थलों, विभिन्न मार्गों एवं वाहनों से फ्लेक्स, बैनर, पोस्टर एवं झंडों को हटाने का अभियान चलाया जा रहा है। संपत्ति विरूपण का प्रभावी पालन कराया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन डॉ. इलैयाराजा टी ने सभी संबंधितों से आदर्श आचरण संहिता, संपत्ति विरूपण अधिनियम, मोटरयान अधिनियम आदि के प्रभावी रूप से पालन की अपील की है। जिले में गत दिवस संभागीय परिवहन उड़नदस्ता द्वारा भी कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान मोटरयान अधिनियम उल्लंघन करने वाले 27 वाहनों पर 40 हजार रुपए का अर्थदण्ड लगाया गया। इसी प्रकार इंदौर के विधानसभा क्षेत्रों में वरिष्ठ अधिकारियों एवं पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च भी निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर विधानसभा के लिए बनाई वीडियो टीम
डॉ. इलैयाराजा टी ने बैठक में सी-विजिल तथा सुविधा एप्प और अन्य पोर्टल की जानकारी दी। उन्होंने बैठक में कहा कि हर विधानसभा क्षेत्र में वीडियो टीम बनाकर निर्वाचन की गतिविधियों की निगरानी रखी जा रही है। कंट्रोल रूम भी बनाया जा रहा है। इंदौर जिले के सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों मे रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं। जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों देपालपुर, डॉ. अम्बेडकर नगर महू और सांवेर के नामांकन पत्र संबंधित विधानसभा क्षेत्र मुख्यालय में लिए जाएंगे। शेष विधानसभा क्षेत्रों के नामांकन पत्र कलेक्टर कार्यालय में लिए जाएंगे। जिले में राजनीतिक दलों द्वारा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों आमसभा, रैली सहित अन्य कार्यक्रमों और हेलीकॉप्टर अन्य वाहन तथा लाउड स्पीकर के उपयोग की अनुमति के लिए बनाए गए सिंगल विन्डो और शिकायतों के निराकरण के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम की जानकारी भी दी गई।


24 घंटे होगी सोशल मीडिया की निगरानी
प्रिंट, इलेक्ट्रानिक और सोशल मीडिया पर निगरानी के लिए मीडिया मॉनिटरिंग एवं मीडिया सर्टिफिकेशन कमेटी का गठन किया गया है। इसका निगरानी कक्ष जिला पंचायत में स्थापित किया गया है। मीडिया में प्रसारित होने वाले राजनीतिक दलों, अभ्यर्थियों तथा विधानसभा निर्वाचन से जुड़े विज्ञापनों और पेड न्यूज़ आदि के संबंध में इस कक्ष के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी। यह मीडिया कक्ष 24X7 कार्य करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed