फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MP Election 2023: Former MLA Jitu Jirati said- I do not want to contest elections, wrote letter to BJP state p

MP Election 2023: पूर्व विधायक जीतू जिराती ने कहा-मैं चुनाव नहीं लड़ना चाहता, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को लिखा पत्र

Fri, 20 Oct 2023 11:53 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 20 Oct 2023 11:53 AM IST
सार

जीतू जिराती की कैलाश विजयवर्गीय खेमे से ज्यादा नजदीकी है। परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई राऊ सीट से पहली बार जिराती को टिकट दिलाने में विजयवर्गीय ने महत्पूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने पहला चुनाव जीतू पटवारी को हराकर जीता था। 

विज्ञापन
MP Election 2023: Former MLA Jitu Jirati said- I do not want to contest elections, wrote letter to BJP state p
जीतू जिराती नहीं लड़ना चाहते चुनाव। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष जीतू जिराती ने मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में खुद को टिकट की दौड़ से बाहर कर लिया है। उन्होंने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा को पत्र लिखकर कहा है कि उन्हें उज्जैन संभाग की जिम्मेदारी दी गई । वे वहां संगठन का काम करना चाहते है, इसलिए वे खुद किसी सीट से चुनाव नहीं लड़ना चाहते है।

विज्ञापन

जीतू जिराती फिलहाल प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष है और राऊ से  विधायक भी रह चुके  है। खाती समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले जिराती का नाम राऊ और कालापीपल सीट के लिए चल रहा था।

विज्ञापन

राऊ से भाजपा ने मधु वर्मा को उम्मीदवार बनाया है,जबकि चर्चा थी कि कालापीपल में खाती समाज का वोटबैंक है, वहां से जिराती को लड़ाया जा सकता है,लेकिन जिराती के पत्र से साफ हो गया कि वे दूसरी सीट से भी टिकट की दौड़ से बाहर है। पहली सूची जारी होने के बाद खाती समाज के प्रतिनिधि भाजपा नेताअेां से भी मिले थे और समाज के किसी व्यक्ति को टिकट देने की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विजयवर्गीय से जुड़े है जिराती

जीतू जिराती की कैलाश विजयवर्गीय खेमे से ज्यादा नजदीकी है। परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई राऊ सीट से पहली बार जिराती को टिकट दिलाने में विजयवर्गीय ने महत्पूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने पहला चुनाव जीतू पटवारी को हराकर जीता था। वर्ष 2013 में भाजपा ने उन्हें फिर टिकट दिया, लेकिन पटवारी ने दूसरी बार उन्हें हरा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed