फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MP Election 2023: BJP kept caste equations in mind in the fifth list

MP Election 2023: भाजपा ने पांचवीं लिस्ट में रखा जातिगत समीकरणों का ध्यान

Sun, 22 Oct 2023 04:54 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 22 Oct 2023 04:54 PM IST
सार

निमाड़ की बड़वाह सीट पर गुर्जर और ठाकुर समाज निर्णायक भूमिका में रहते हैै। भाजपा ने इस सीट पर कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए विधायक सचिन बिरला को फिर टिकट दिया है। सचिन गुर्जर समाज से आते है और सनावद क्षेत्र के रहवासी है।

विज्ञापन
MP Election 2023: BJP kept caste equations in mind in the fifth list
मालवा निमाड़ की सीटों पर जातिगत समीकरणों का ध्यान। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

मालवा निमाड़ में बने 29 उम्मीदवार भाजपा ने घोषित कर दिए। इस सूची को तैयार करने में रणनीतिकारों ने अच्छा खासा समय लिया और जातिगत समीकरणों का भी ध्यान रखा गया। कांग्रेस ने मालवा निमाड़ के बचे उम्मीदवार भाजपा की सूची से दो दिन पहले घोषित कर दिए थे। उसके हिसाब भाजपा ने पहले तय सूची में बदलाव भी किया।

विज्ञापन

इंदौर की तीन नंबर विधानसभा सीट में जिले की 9 सीटों मेें सबसे कम वोटर है। पौने दो लाख वोटरों की इस विधानसभा में 15 हजार ब्राम्हण मतदाता भी है। जूनी इंदौर क्षेत्र में सबसे ज्यादा ब्राम्हण मतदाता है। भाजपा ने इस वोटबैंक को ध्यान में रखकर गोलू शुक्ला का नाम पर मुहर लगाई,क्योकि कांग्रेस के उम्मीदवार पिंटू जोशी भी ब्राम्हण समाज से है। इस विधानसभा में सबसे तगड़ा मुस्लिम वोटबैैंक है। जिसका फायदा ज्यादातर चुनाव में कांग्रेस को होता हैै।

विज्ञापन


इंदौर की देपालपुर सीट के उम्मीवार का चयन में जातिगत समीकरण को ध्यान में रखकर किया गया। भाजपा उम्मीदवार मनोज पटेल धाकड़ समाज से आते हैै। कांग्रेस प्रत्याशी भी उसी समाज से है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुर्जर वोटबैैंक के कारण बिरला को टिकट

निमाड़ की बड़वाह सीट पर गुर्जर और ठाकुर समाज निर्णायक भूमिका में रहते हैै। भाजपा ने इस सीट पर कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए विधायक सचिन बिरला को फिर टिकट दिया है। सचिन गुर्जर समाज से आते है और सनावद क्षेत्र के रहवासी है। इस सीट पर जातिगत के अलावा क्षेत्रीय समीकरण का भी संतुलन बैठाने की कोशिश की गई।


मालवा की कालापीपल विधानसभा सीट पर दोनो उम्मीदवार खाती समाज से है। इस सीट पर खाती समाज का वोटबैंक निर्णायक स्थिति में रहता है। कांग्रेस उम्मीदवार कुणाल चौधरी और भाजपा उम्मीदवार घनश्याम चंद्रवंसी दोनो एक समाज से हैै। खरगोन सीट पर भी जातिगत समीकरण के कारण पूर्व विधायक बालकृष्ण पाटीदार भारी रहे। इस सीट पर पाटीदार समाज के वोट ज्यादा है।

दोनो टिकट कोरकू समाज से

देवास जिले की बागली सीट पर दोनो उम्मीदवारों कोरकू समाज के उम्मीदवार को टिकट दिया है। कोरकू वोटबैंक इस सीट में हर चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाता है। खातेगांव सीट पर भाजपा ने आशीष शर्मा को टिकट दिया है। वे ब्राम्हण समाज से आते है, जबकि कांग्रेस ने भाजपा छोड़कर अाए दीपक जोशी को उम्मीदवार बनाया। वे भी ब्राम्हण समाज से है। झाबुआ में भाजपा और कांग्रेस ने भूरिया उपनाम के उम्मीदवार उतारे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed