फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MP Election 2023: BJP bets on new faces in Malwa Nimar

MP Election 2023: भाजपा ने मालवा निमाड़ में दस नए चेहरों पर खेला दांव

Sat, 21 Oct 2023 07:51 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 21 Oct 2023 07:51 PM IST
सार

खंडवा सीट से नया चेहरा कंचन तन्वे को भाजपा ने टिकट दिया है। वे खंडवा परिषद अध्यक्ष है। कंचन ने परिषद चुनाव बागी होकर लड़ा था,जीत के बाद उन्होंने भाजपा को समर्थन दे दिया था।

विज्ञापन
MP Election 2023: BJP bets on new faces in Malwa Nimar
मालवा निमाड़ में दस नए चेहरों को मौका - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

भाजपा ने मालवा निमाड़ में कांग्रेस की तुलना में नए चेहरों को ज्यादा टिकट दिए। पांचवीं सूची में दस नए चेहरे नजर आए, उनमें भी दो नए चेहरे वे है जो पहले कांग्रेस के उम्मीदवार रह चुके है और अब भाजपा ने उन्हें उम्मीदवार बनाया। कांग्रेस ने मालवा निमाड़ में 15 से ज्यादा नए चेहरों को टिकट दिया है, उनमें इंदौर जिले में सबसे ज्यादा पांच नए चेहरे मैदान में है।

विज्ञापन

भाजपा की पांचवीं सूची में कालापीपल से घनश्याम चंद्रवंसी नया चेहरा है। वे खाती समाज से आते है और जातिगत समीकरणों को ध्यान में रखकर टिकट दिया गया।

विज्ञापन

बागली से विधायक पहाड़ सिंह कनौज का टिकट काटकर नए चेहरे मुरली भंवरा पर भरोसा जताया गया है। यह टिकट संघ कोटे के माना जा रहा है। भंवरा सरस्वती शिशु मंदिर का काम भी देख चुके है। खंडवा सीट से नया चेहरा कंचन तन्वे को भाजपा ने टिकट दिया है। वे खंडवा परिषद अध्यक्ष है। कंचन ने परिषद चुनाव बागी होकर लड़ा था,जीत के बाद उन्होंने भाजपा को समर्थन दे दिया था। पिछला विधानसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़ी छाया मोरे इस बार भाजपा उम्मीदवार है। इस लिहाज से भाजपा के लिए यह नया चेहरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जोबट सीट से विशाल रावत भी पहले कांग्रेस से बगावत कर चुनाव लड़ चुके है। भाजपा ने पहली बार उन्हें टिकट दिया है। इसके अलावा भगवानपुरा से चंद्र सिंह वास्कले, मनावर से शिवराम कन्नौज, इंदौर तीन से गोलू शुक्ला, बड़नगर से जितेंद्र पंडया, उज्जैन ग्रामीण से अनिल कालूहे़ड़ा भी पहली बार चुनावी मैदान में उतरेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed